लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सात सीटों पर घोषित किया उम्मीदवार, डिंपल यादव के सामने होंगे मंत्री जयवीर सिंह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के सात प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। भाजपा ने इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काट दिया है। रीता बहुगुणा जोशी की जगह नीरज त्रिपाठी को उतारा गया है।

डिंपल यादव को चुनौती देंगे योगी के मंत्री…

उत्तर प्रदेश की चर्चित सीटों में से एक मैनपुरी से भी भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा कर दिया है। भाजपा ने मैनपुरी से योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है। उनका सीधा मुकाबला सपा सांसद और प्रत्याशी डिंपल यादव से होगा।ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा मुलायम परिवार की बहू अपर्णा यादव को मैनपुरी से उतार सकती है। हालांकि अब जयवीर ठाकुर को उतारकर भाजपा ने क्लीयर कर दिया है। जयवीर सिंह पिछले विधानसभा चुनाव में मैनपुरी सदर सीट से चुनाव जीते थे। उसके बाद जयवीर सिंह ठाकुर को योगी सरकार में पर्यटन और संस्कृति मंत्री बनाया गया। जयवीर सिंह ठाकुर डिंपल के खिलाफ उपचुनाव भी लड़ चुके हैं।

अफजाल के सामने पारस नाथ…

पूर्वांचल की सबसे चर्चित लोकसभा सीटों में गाजीपुर लोकसभा से भाजपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। यह लोकसभा इसलिए चर्चित है क्योंकि यहां से माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी सपा से चुनावी मैदान में हैं। भाजपा ने गाजीपुर से पारस नाथ राय को प्रत्याशी बनाया है। गाजीपुर से चुनाव लड़ने जा रहे पारस नाथ राय पुराने भाजपा नेता रहे हैं। पारस नाथ राय मनोज सिन्हा के करीबी माने जाते हैं और पहली बार सांसदी के चुनाव में उतर रहे है। भाजपा संगठन और आरएसएस से जुड़े रहे राय पहली बार चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

विनोद सोनकर को कौशाम्बी से दोबारा मिला मौका…

भाजपा ने कौशाम्बी से विनोद सोनकर को दोबारा मौका दिया है। कौशांबी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। विनोद सोनकर लोकसभा में एथिक्स कमेटी के चेयरमैन भी हैं। इस बार सोनकर और पार्टी की नजर लगातार तीसरी जीत हासिल करते हुए जीत की हैट्रिक लगाने पर है।

दो सांसदों का कटा टिकट…

प्रयागराज की दोनों लोकसभा सीटों पर भाजपा ने नए प्रत्याशियों को मौका दिया है। इलाहाबाद सीट से मौजूदा सांसद रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काट दिया गया है। रीता बहुगुणा जोशी की जगह इलाहाबाद से अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी को भाजपा ने टिकट दिया है। नीरज त्रिपाठी पूर्व राज्यपाल और यूपी विधानसभा के अध्यक्ष रहे केशरी नाथ के बेटे हैं। इसके अलावा फूलपुर से मौजूदा सांसद केसरी देवी पटेल का टिकट भी कट गया है। केसरी देवी की जगह प्रवीण पटेल को भाजपा ने टिकट दिया है। प्रवीण पटेल अभी फूलपुर सीट से विधायक हैं।

बलिया से नीरज शेखर को मिला टिकट…

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह के बेटे राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को बलिया से टिकट दिया है। नीरज शेखर ने साल-2009 में सपा की टिकट पर जीत हासिल की थी। उसके बाद साल-2014 में हार का सामना करना पड़ा।बाद में सपा ने नीरज शेखर को राज्यसभा भेज दिया था, लेकिन साल-2019 में इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए और फिर उन्हें राज्यसभा भेज दिया गया था।

बीपी सरोज को फिर मिला मौका…

मछली शहर के मौजूदा सांसद बीपी सरोज को दोबारा मौका मिला है। बीपी सरोज पिछली बार लोकसभा चुनाव में 181 वोट से चुनाव जीते थे। बीपी सरोज को टक्कर देने वाले टी राम अब भाजपा में हैं। टी राम पिछली बार सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000