मेरठ पुलिस के मना करने पर भी ईद पर नमाजियों ने सड़क पर पढ़ी थी नमाज, अब हुई बड़ी कार्रवाई

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में ईद के मौके पर नमाजियों ने सड़क पर नमाज पढ़ी। इस दौरान पुलिस ने मना भी किया कि रोड पर नमाज न पढ़ें, लेकिन नमाजी नहीं मानें।इस मामले को हिंदवादी नेता सचिन सिरोही ने खूब उठाया था और इसपर विवाद हो गया था।अब इस मामले पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने 100-200 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल ये पूरा मामला चर्चा में है। ईद के दिन पुलिस प्रशासन ने पहले से ही सड़क पर नमाज पढ़ने से रोक लगा दी थी। ईद के मौके पर मेरठ ईदगाह पर नमाजियों की संख्या बढ़ती चली गई। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने नमाजियों से कहा कि वह यहां से चले जाए। आरोप है कि नमाजी नहीं माने और वह सड़क पर ही दरी बिछा कर बैठ गए और नमाज अदा करने लगे।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा था कि पुलिस के रोकने के बाद भी नमाजी सड़क पर नमाज अदा कर रहे थे।नमाजी सड़क से हटने के लिए तैयार ही नहीं थे। अब इस पूरे मामले पर मेरठ के रेलवे रोड थाने में पुलिस ने 100-200 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। एफआईआर में लिखा है कि शाही ईदगाह पर ईद उल फितर की नमाज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अदा की। इस दौरान कुछ अज्ञात लोग सड़क के किनारे रोड पर बैठ गए और नमाज पढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें समझाया और वहां से हटाने की कोशिश की मगर वह नहीं माने और 100-200 लोग सड़क पर बैठकर नमाज पढ़ने लगे। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने नमाजियों खिलाफ धारा-143, 186, 188, 283 और 341 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दर्दनाक हादसा: पोखर में गिरी ईको कार, 3 बच्चों समेत 4 की मौत; 5 गंभीर घायल     |     स्वाइन फ्लू से पहली संदिग्ध मौत, 85 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम… H1N1 के मामले 220 पार     |     BJP के पूर्व पार्षद से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, बोला- लॉरेंस मेरे बड़े भैया     |     कानपुर में बारिश बनी काल! भरभराकर गिरा कच्चा मकान: पिता और 3 बेटियों की मलबे में दबने से मौत     |     मुंबई: दही हांडी उत्सव में पसरा मातम… पिरामिड से गिरकर 34 साल के गोविंदा की मौत, 376 घायल     |     ‘यूपी में तीसरी बार बनेगी NDA सरकार’, CM योगी और दोनों डिप्टी सीएम से मिले BJP प्रभारी विनोद तावड़े     |     पद्मश्री डॉ. टीके लाहिड़ी से मारपीट:एक हफ्ते बाद भी कार्रवाई नहीं, परिजनों ने की ये मांग     |     मस्जिद के नीचे मिला 20-25 फीट गहरा कुआं, सर्वे ऑफ इंडिया और ASI की टीमें करेंगी जांच     |     दिव्यांग की ट्राईसाइकिल बचाने में डंपर से भिड़ा टेंपो; दो बच्चों समेत पांच की गई जान     |     85 करोड़ WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी सौगात, अब ऐप से ही भरे जा सकेंगे बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000