18 को तिलक, 24 को थी शादी, इससे पहले युवती प्रेमी संग फरार

शाहजहांपुर। बेटी सयानी हुई तो पिता ने उसके हाथ पीले करने के लिए रिश्ता तय कर दिया। तिलक और शादी की तारीख भी पक्की हो गई। 24 अप्रैल को बारात आनी थी, लेकिन इससे पहले वह मुरादाबाद के प्रेमी के साथ चली गई। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रोजा थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री की शादी एक परिवार में तय कर दी थी। 18 अप्रैल को तिलक और 24 अप्रैल की शादी की तारीख निश्चित हो गई थी। उसने बेटी को शादी में दहेज देने के लिए जरूरी सामान की खरीदारी भी कर ली थी और कुछ सामान की खरीदारी करनी थी।

पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी के पास मोबाइल था, जिसके जरिये उसकी बेटी का मुरादाबाद के धर्मेंद्र यादव से संपर्क हो गया। उसकी पुत्री 11 अप्रैल को दिन में दो बजे बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली लेकिन शाम तक वापस नहीं आई, तब उसकी तलाश शुरू की गई। उसका कहीं कुछ पता नहीं चला तो उसके मोबाइल पर कॉल की, जो वह घर पर ही छोड़ गई थी। मोबाइल में दो नंबर फीड थे।  उसने फोन मिलाया तो आरोपी की मां ने फोन उठाया और कहा कि आप की बेटी यहां पर नहीं है। दूसरा नंबर आरोपी धर्मेंद्र यादव का मिलाया तो घंटी जा रही थी लेकिन फोन नहीं उठाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी  के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस युवती की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     बीजेपी की बाइक रैली में मारपीट, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर चाकू से हमला     |     पार्षद ने नगर निगम डिपो प्रभारी को लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली, घटना से सनसनी का माहौल     |     आकाशीय बिजली का कहर; मां-बेटे पर गिरी बिजली, बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर     |     फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने के मामले में कांग्रेस नेता समेत 8 आरोपी गिरफ्तार     |     गवाही देने के लिए घर आए सेना के जवान की गोली मारकर हत्या      |     भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित कार 7 बार पलटी, जेवरानी-जेठानी की दर्दनाक हुई मौत     |     40 साल तक मुकदमे में फंसाए रखा घर,हाईकोर्ट ने किराएदार पर लगाया 15 लाख का जुर्माना     |     रामनगरी में रफ्तार का कहर:लता मंगेशकर चौक पर डंपर ने 5 को रौंदा, एक की मौत     |     गुरू और शिष्य का रिश्ता हुआ कलंकित, कॉलेज में कुकर्मी शिक्षक ने छात्रा के साथ बनाए शारीरिक संबंध, पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     आशिक का शरीर पर गुदवाया नाम,पति को धमकाया,मेरठ वाले सौरभ के तो 15 ही हुए, तुम्हारे 30 टुकड़े करुंगी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000