प्रतापगढ़ सांसद पर चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज वेलफेयर सोसाइटी के सचिव ने शिकायती पत्र भेजकर लगाया गंभीर आरोप

PRATAPGARH सांसद संगम लाल गुप्ता ने अपनी निधि का एक भी पैसा औद्योगिक क्षेत्र सुखपाल नगर में नहीं लगाया। ऐसा आरोप चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज वेलफेयर सोसाइटी (रजिस्टर्ड) के सचिव अनुराग खंडेलवाल ने ऐन चुनाव के समय लगाकर राजनीति में गर्माहट पैदा कर दी है। सचिव अनुराग खंडेलवाल ने कहा कि जब वह विधायक थे, तब भी उन्होंने एक पाई खर्च नहीं की और सांसद बनने के बाद भी एक धेला का सहयोग किया। फिर भी सुखपाल नगर के औद्योगिक क्षेत्र के स्वतंत्र फीडर से अपने परिसर की विद्युत लाइन को जोड़कर नियम विरुद्ध तरीके जोड़कर उसका बेजा लाभ उठा रहे हैं। शिकायत पर अधिकारियों ने नजरंदाज कर लिया, जबकि आचार संहिता का सांसद संगम लाल गुप्ता द्वारा सीधे तौर पर उलंघन किया गया है।

कटरा चौराहे के पास स्थित होटल कंफर्ट इन में औद्योगिक क्षेत्र के स्वतंत्र फीडर से बिजली आपूर्ति जोड़ने का आरोप…

एटीएल की बहाली तो दूर, औद्योगिक क्षेत्र सुखपाल नगर के नहीं बहुरे दिन

प्रतापगढ़ जनपद औद्योगिक विहीन जनपदों में से एक है। शासन व जिला प्रशासन द्वारा घोषित औद्योगिक क्षेत्र सुखपाल नगर सांसद संगम लाल गुप्ता के घर से एक किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौजूद है। कटरा चौराहे पर सांसद जी का घर है और सुखपाल नगर चौराहे पर उनके पीआरओ अभिषेक पाण्डेय का घर है। लखनऊ आते-जाते समय हमेशा उनका आवागमन औद्योगिक क्षेत्र सुखपाल नगर से होता रहता है। यही नहीं दो बार यहां पर नितिन गडकरी की जनसभा भी कराई जा चुकी है। उस समय लोगों में आस जगी थी कि शायद इस औद्योगिक क्षेत्र के कायाकल्प की कोई घोषणा हो, परंतु इच्छा शक्ति के अभाव में ऐसा संभव नहीं हो पाया।

औद्योगिक क्षेत्र के स्वतंत्र फीडर से नियम विरुद्ध तरीके से अपने परिसर की विद्युत लाइन को जोड़कर सांसद पर अपने पद और पावर का अनुचित लाभ लेने की शिकायत को अधिकारियों ने किया नजरंदाज

भाजपा उम्मीदवार संगम लाल गुप्ता औद्योगिक क्षेत्र सुखपाल नगर का कायकल्प तो नहीं कर सके, परन्तु उसकी बदहाली के लिए भी एक कदम आगे नहीं बढ़ सके। औद्योगिक क्षेत्र सुखपाल नगर की बदहाली किसी से छिपी नहीं हुई है। एक तरफ जहां मुंबई के कारोबारी को खाली पड़े एटीएल भू-भाग पर में बसा कर बड़ा उद्योग लगाने की बात सांसद संगम लाल गुप्ता करते हैं, वहीं दूसरी ओर बदहाल औद्योगिक क्षेत्र का कायाकल्प करने के बजाय औद्योगिक क्षेत्र के स्वतंत्र फीडर से अपने परिसर की विद्युत लाइन को जोड़कर नियम विरुद्ध तरीके से अपने पद और पावर का अनुचित लाभ लेने में तनिक भी संकोच नहीं किया। ऐसा आरोप इंडस्ट्रीज वेलफेयर सोसाइटी (रजिस्टर्ड) के सचिव अनुराग खंडेलवाल ने अधिकारियों को पत्र लिखकर लगाया है।

सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता से प्रतापगढ़ की जनता साढ़े सात वर्षों का मांग रही हिसाब 

साल-2017 के चुनाव में प्रतापगढ़ विधानसभा से संगम लाल गुप्ता अपना दल एस और भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार रहे और प्रतापगढ़ की जनता ने प्रचंड बहुमत से इन्हें विधायक चुना। महज ढाई साल में ही अपना दल एस के विधायक रहते  साल-2019 में भाजपा ने संगम लाल गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया और प्रतापगढ़ से सांसद निर्वाचित हुए। प्रतापगढ़ की जनता को लगा कि संगम लाल गुप्ता के समर्थन में स्वयं प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जीआईसी के मैदान में जनसभा कर उन्हें जिताने की अपील करने आये थे। यदि इस बार सनाग्म लाल गुप्ता को सांसद बना दिया जाये तो प्रतापगढ़ का भी रुका हुआ विकास गति पकड़ लेगा और प्रतापगढ़ भी थर्ड क्लास जिले की श्रेणी से सेकण्ड क्लास जिले की श्रेणी में आ सकेगा।

प्रतापगढ़ के चहुमुखी विकास के लिए 11 बार निर्वाचित कांग्रेसी सांसदों ने भी नहीं दिखाई कोई रूचि, कथित काग्रेसी दिग्गज भी रामपुर खास तक रहे सीमित 

लोकसभा चुनाव-2019 में प्रतापगढ़ की जनता ने भाजपा उम्मीदवार संगम लाल गुप्ता को झूम कर वोट दिया और वह एक लाख से अधिक मतों से विजयी हुए। प्रतापगढ़ का दुर्भाग्य रहा कि 17वीं लोकसभा का कार्यकाल ढाई साल तक तो कोरोना संक्रमण खा लिया और जो ढाई साल बचा उसमें उस अपेक्षा से संगम लाल गुप्ता प्रतापगढ़ के विकास के पहिये को गति नहीं पकड़ा सके, जिसकी प्नरतापगढ़ की जनता ने प्रतापगढ़ की जनता ने अपेक्षा की थी। 18वीं लोकसभा चुनाव का विगुल बज चुका है और भाजपा ने अपनी पहली सूची में प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्ता पर भरोसा जताते हुए पुनः अपना उम्मीदवार बना दिया है। देखना है कि प्रतापगढ़ की जनता बार भी मोदी जी के नाम पर प्रतापगढ़ का सांसद चुनती है अथवा वोट की चोट से बदलाव करती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000