सुर्खियों में जौनपुर, पू्र्व सांसद धनंजय सिंह को सजा के बाद भाजपा नेता की हत्या, पत्नी श्रीकला को टिकट मिलते ही समर्थक की हत्या

जौनपुर। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं। मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए राजनीतिक पार्टियां जी जान से जुटी हैं तो वहीं जौनपुर जिला सुर्खियों में है।जौनपुर में एक महीने के अंदर दो हत्या हुई है। पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह को अपहरण और रंगदारी मामले में सजा के ठीक अगले दिन धनंजय सिंह के करीबी भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रमोद यादव की मार्च के महीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

धनंजय सिंह लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। जेल जाने के बाद बसपा ने धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को जौनपुर लोकसभा से टिकट दिया है। टिकट देने के कुछ ही घंटों के अंदर पूर्व में धनंजय सिंह की सुरक्षा में तैनात रहे उनके समर्थक अनीस खान की मंगलवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले धनंजय सिंह के दोनों करीबियों की हत्या से जौनपुर सुर्खियों में है।पुलिस की जांच पड़ताल में दोनों हत्याओं का कारण आपसी रंजिश बताई जा रही है।धनंजय सिंह के जेल जाते ही ठीक अगले दिन उनके करीबी भाजपा नेता प्रमोद यादव की हत्या को चुनावी रंजिश से जोड़कर सियासी रंग देने का प्रयास किया गया था, लेकिन पुलिस की जांच पड़ताल में हत्या का कारण कुछ और ही निकला है।

प्रमोद यादव की हत्या गांव में ही आपसी रंजिश की वजह से हुई थी।पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था।उस समय भी भाजपा नेता प्रमोद यादव की हत्या को धनंजय की दूसरी पत्नी के खिलाफ चुनाव लड़ने के एंगल से भी जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन मंगलवार को बसपा मुखिया मायावती ने जौनपुर लोकसभा से पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को टिकट देकर भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह और इंडिया गठबंधन प्रत्याशी पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

श्रीकला सिंह को टिकट मिलने के कुछ ही घंटों के अंदर मंगलवार शाम धनंजय सिंह के कट्टर समर्थक सिकरारा थाना क्षेत्र के रीठी गांव में अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई।अनीस पूर्व में धनंजय सिंह की सुरक्षा में रह चुके थे। धनंजय सिंह के हर चुनाव में अनीस मजबूती से बूथ स्तर तक मजबूती से लगे रहते थे।

बसपा से द्वारा श्रीकला सिंह को टिकट मिलने के बाद जौनपुर की सियासत गर्म हो गई है।इसी बीच धनंजय सिंह के समर्थक की हत्या होने के बाद जौनपुर में हड़कंप मच गया है।अनीस की हत्या से अल्पसंख्यक समुदाय में काफी रोष है।अनीस की हत्या की भनक लगते ही धनंजय सिंह के समर्थक भारी संख्या में जिला अस्पताल पहुंच गए थे।

भाजपा नेता प्रमोद यादव और अनीस खान दोनों धनंजय सिंह के करीबी थे। धनंजय सिंह की सजा के ठीक अगले दिन प्रमोद यादव की हत्या होने पर उस समय भी सियासी रंग देने की कोशिश हुई थी, लेकिन पुलिस ने खुलासा करके स्पष्ट कर दिया था कि प्रमोद की हत्या के पीछे केवल आपसी रंजिश थी।

मंगलवार को अनीस की हत्या के समय को लेकर भी जौनपुर में एक अलग चर्चा है। बरहाल अनीस की हत्या के कुछ ही घंटों के अंदर पुलिस ने हत्या का कारण आपसी रंजिश बताते हुए आरोपियों का नाम सामने ला दिया है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।मृतक अनीस पर भी हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज था।

बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को जौनपुर लोकसभा से बसपा से टिकट मिलने के कुछ घंटे बाद और रामनवमी से ठीक एक दिन अनीस खान ही हत्या से जौनपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई।पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने तत्काल पुलिस टीमें गठित करके हत्या की असल वजह स्पष्ट कर दी है।पुलिस के मुताबिक अनीस की हत्या पड़ोसी से आपसी रंजिश और वर्चस्व को लेकर हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000