Loksabha Election 2024: गाजियाबाद संसदीय सीट का चुनावी इतिहास और जातीय समीकरण के साथ उम्मीदवारों की स्थिति 

Loksabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक गाजियाबाद लोकसभा सीट है। साल- 2008 में हुए परिसीमन के बाद गाजियाबाद लोकसभा सीट अस्तित्व में आई थी। उससे पहले गाजियबाद का यह क्षेत्र हापुड़ लोकसभा सीट के अंतर्गत आता था। साल- 2009 में गाजियाबाद लोकसभा सीट पर हुए पहले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के सुरेंद्र प्रकाश गोयल को 90 हजार से अधिक वोटों से हराया था और तब से लेकर अब तक इस सीट पर भाजपा का ही कब्जा रहा है।

लोकसभा सीट गाजियाबाद

मोदी लहर में जनरल वी के सिंह ने 5 लाख से भी ज्यादा वोटों से गाजियाबाद सीट से दर्ज की थी, जीत 

साल- 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यहां से जनरल वी के सिंह को उतारा था। जनरल वी के सिंह ने 5 लाख से भी ज्यादा वोटों से यहां से जीत दर्ज की थी। उसके बाद साल- 2019 के लोकसभा चुनावों में भी कुछ ऐसा ही परिणाम देखने को मिला। जहां भाजपा के वी के सिंह ने एक बार फिर 5 लाख के भारी अंतर से सपा के सुरेश बंसल को मात दी थी।

पांच विधानसभा क्षेत्र मिलाकर साल- 2008 में बना गाजियाबाद संसदीय सीट

साल-2008 के परिसीमन के बाद गाजियाबाद संसदीय सीट का हुआ था, गठन 

गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र में कुल 5 विधानसभा सीटें हैं। गाजियाबाद जिले की 4 विधानसभा सीटें- लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद और गाजियाबाद भी इसी लोकसभा सीट के अंतर्गत आती हैं तो वहीं हापुड़ जिले में आने वाली धौलाना विधानसभा सीट भी गाजियाबाद लोकसभा सीट का ही हिस्सा है।

गाजियाबाद संसदीय सीट पर भाजपा का साल-2009, साल- 2014 और साल-2019 तीनों चुनाव में रहा है, जलवा 

अगर साल- 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों पर नजर डालें तो गाजियाबाद लोकसभा की सभी पांच सीटों पर भाजपा ने बाजी मारी थी। इससे पहले हुए साल- 2017 के विधानसभा चुनाव में भी कुछ ऐसा ही हाल था। बीजेपी ने लोनी, साहिबाबाद, गाज़ियाबाद और मुरादनगर की विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि धौलाना विधानसभा सीट बहुजन समाज पार्टी के खाते में गई थी।

29लाख से अधिक मतदाताओं वाली संसदीय सीट है, गाजियाबाद लोकसभा सीट

साल- 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के आंकड़ों पर एक नजर 

साल-2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में गाजियाबाद सीट पर कुल 29 लाख, 38 हज़ार, 845 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या- 16 लाख, 22 हज़ार, 869 है,जबकि महिला वोटरों की संख्या- 13 लाख, 15 हज़ार, 872 है। वहीं ट्रांसजेंडर वोटरों की संख्या 203 है।

साल- 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर एक नजर 

अगर साल- 2019 के लोकसभा चुनाव के परिणामों पर नजर डालें तो भाजपा के जनरल वी के सिंह ने समाजवादी पार्टी के सुरेश बंसल को 5 लाख, 1 हजार, 500 वोटो से करारी शिकस्त दी थी। जनरल वी के सिंह को कुल 9 लाख, 44 हजार, 503 वोट मिले थे तो वहीं सपा के सुरेश बंसल 4 लाख, 43 हजार, 3 वोट से ही संतोष करना पड़ा था। वह दूसरे नंबर पर रहे थे। कांग्रेस की डॉली शर्मा को 1 लाख, 11 हजार, 944 वोट मिले थे और उन्हे तीसरे नंबर पर रहना पड़ा था।

साल- 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर एक नजर 

साल- 2014 में हुए लोकसभा चुनाव पर नज़र डालें तो इस सीट पर सेना से रिटायर होकर बीजेपी ज्वाइन करने वाले जनरल विजय कुमार सिंह को 7 लाख, 58 हज़ार, 482 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के राज बब्बर को 1 लाख, 91 हजार, 222 वोट ही मिले थे। जबकि तीसरे स्थान पर रहे बहुजन समाज पार्टी के मुकुल को 1 लाख, 73 हज़ार, 85 वोट मिले थे। लोकसभा का यह चुनाव मोदी के नेतृत्व में भाजपा लड़ी थी और अपर सफलता के साथ प्रचंड बहुमत पाकर देश में एनडीए की सरकार बनी।

साल-2009 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर एक नजर

साल- 2009 की बात करें तो तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह इस सीट से विजयी रहे, जिन्होंने कांग्रेस के सुरेंद्र प्रकाश गोयल को 90 हज़ार से अधिक वोटों से हराकर इस सीट से पहले सांसद बने। राजनाथ सिंह को 3 लाख, 59 हज़ार, 637 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के सुरेंद्र प्रकाश गोयल को 2 लाख, 68 हज़ार, 956 वोट ही मिले। वहीं तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के पं. अमर को 1 लाख, 80 हजार, 285 वोट मिले।

70 फीसदी से अधिक हैं , गाजियाबाद संसदीय सीट पर हिन्दू आबादी

दिल्ली से सटे होने के चलते प्रदेश की गाजियाबाद लोकसभा सीट को वीआईपी सीट माना जाता है। गाजियाबाद लोकसभा सीट की 70 फीसदी से अधिक आबादी हिन्दू है तो वहीं करीब 25 फीसदी आबादी मुस्लिम है। इस सीट पर हमेशा से ठाकुर और वैश्य समाज का वर्चस्व रहा है। इसी समीकरण को देखते हुए भाजपा ने इस बार वैश्य समाज से आने वाले अतुल गर्ग पर दांव चला है। कौन यहां से जीतकर दिल्ली जाएगा इसमें एक अहम भूमिका साठा चौरासी निभाता है।

यही कारण है कि साल- 2009 से लेकर अब तक यहां से ठाकुर समाज से आने वाला ही गाजियाबाद से सांसद निर्वाचित हुआ है। हालांकि, गाजियाबाद लोकसभा सीट पर ब्राह्मण समाज का भी अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है। अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा का वैश्य कार्ड चल पाएगा या इस बार भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले गाजियाबाद लोकसभा सीट पर विपक्ष अपना झंडा लहराएगा ?

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000