सड़क हादसे में नर्स पत्नी की मौत से आहत शिक्षक पति ने फांसी लगाकर दी जान, 3 महीने पहले हुई थी शादी

हरदोई। यूपी के हरदोई पचकोहरा चौराहे पर हुए हादसे में स्टाफ नर्स की मौत का सदमा शिक्षक पति बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया. घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि सुरसा थाने के 25 वर्षीय योगेश कुमार पुत्र पुत्तू लाल की शादी करीब तीन महीनें पहले ही कोतवाली शहर के धन्नुपुरवा की मणिकर्णिका गौतम के साथ हुई थी। योगेश पिहानी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय टीकमपुर में सहायक अध्यापक था। उसकी पत्नी मणिकर्णिका टड़ियावा सीएचसी में स्टाफ नर्स थी।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह योगेश स्कूल के लिए बाइक से रवाना हुआ था। उसके कुछ ही देर बाद मणिकर्णिका स्कूटी से CHC के लिए निकली। वह पचकोहरा चौराहे के पास पहुंची ही थी कि उसी बीच एक तेज़ रफ्तार गाड़ी उसे कुचलते हुए निकल गई। इस सड़क हादसे में मणिकर्णिका की मौके पर ही मौत हो गई। उधर योगेश स्कूल पहुंचा। उसी बीच उसे व्हाट्सएप ग्रुप से हादसे के बारे में पता चला। बताया जा रहा है कि योगेश वहां से किसी को कुछ बताए बगैर बाइक से वापस लौट गया। उसके कुछ ही देर बाद पता चला कि योगेश ने घर पहुंच कर फांसी लगा ली।

पत्नी की मौत के कुछ ही देर बाद पति के इस तरह से आत्महत्या की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। इतनी जल्दी एक हंसता-खेलता घर-बार ऐसे बर्बाद हो जाएगा, इस बारे में किसी ने सपने में भी नहीं सोंचा था। मणिकर्णिका और योगेश कुमार की मौत से जहां उनके घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं न सिर्फ दाऊदपुर बल्कि उसके आस-पड़ोस के गांव वालों के आंसू नहीं रुक रहें है।

इकलौते बेटे और इकलौती बेटी की मौत से बेहाल है मां-बाप…

सड़क हादसे का शिकार हुई स्टाफ नर्स मणिकर्णिका जहां अपने घर की इकलौती थी, वहीं योगेश भी घर‌वालों का इकलौता था। बेटी की मौत की खबर से उसके मायके में चीख-पुकार मची हुई थी, उसके कुछ ही देर बाद जब पता चला कि मणिकर्णिका की मौत के बाद उसके पति योगेश ने भी आत्महत्या कर ली, इतना सुनते ही वहां हर तरफ मातम छा गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000