थाना प्रभारी के संरक्षण में होटल में चल रहा था आईपीएल सट्टा, क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

कानपुर।  कानपुर पुलिस अक्सर सुर्खियों में रहती है। कानपुर पुलिस आजकल अपराधियों को संरक्षण देने में जुटी है। कानपुर में थाना प्रभारी के संरक्षण में आईपीएल सट्टे का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कानपुर में माल रोड के एक होटल में क्राइम ब्रांच की टीम ने सटोरियों को लाखों रुपयों के साथ पकड़ा था, जिसमें थाना हरबंस महल थाना प्रभारी विनीत चौधरी की संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। क्राइम ब्रांच की जांच में पाया गया कि होटल में सट्टा खिलवाने वालों को थाना प्रभारी का संरक्षण प्राप्त था।

पहले भी अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप कानपुर पुलिस पर लगता रहा है।एक अन्य मामले में चमनगंज थाना प्रभारी पर बहस के दौरान एक गैंगस्टर को भगा देने का भी आरोप लगा था।दोनों मामलों का खुलासा क्राइम ब्रांच ने किया था।अब ताजा मामला कानपुर के हरबंस मॉल में आईपीएल का सट्टा थाना प्रभारी के संरक्षण में हो रहा था।क्राइम ब्रांच ने इसकी जानकारी कानपुर कमिश्नर अखिल कुमार को दी।इसके बाद कमिश्नर ने थाना हरबंस महल के थाना प्रभारी विनीत चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया।

13 अप्रैल को क्राइम ब्रांच की टीम ने थाना हरबंस मॉल क्षेत्र के मेफेयर इन होटल में आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा खिलवाने वाले गैंग को पकड़ा था।क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके से तीन लोगों को लाखों रुपयों के साथ पकड़ा था।क्राइम ब्रांच की टीम को इस मामले में लोकल पुलिस की संदिग्ध भूमिका नजर आई।जांच में पता चला कि हरबंस महल थाना प्रभारी के संरक्षण में होटल में बेखौफ आईपीएल का सट्टा लगाया जा रहा है।इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से की,जिस पर कानपुर कमिश्नर ने एसीपी मोहम्मद मोहसिन खान की रिपोर्ट पर हरबंस महल थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।

इस कार्रवाई से कुछ दिन पहले 16 अप्रैल को एक गैंगस्टर को चमनगंज थाना प्रभारी पर क्राइम ब्रांच से बहस के दौरान भगा देने का आरोप लगा था। इस मामले की जांच उच्च अधिकारियों के आदेश पर जारी है।दोनों ही मामलों में क्राइम ब्रांच की मुख्य भूमिका गुड वर्क में रही है।पुलिस ने फरार गैंगस्टर शाहिद पिच्चा पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। शाहिद की गिरफ्तारी को लेकर को पुलिस शिकंजा कस रही है।

16 अप्रैल को गैंगस्टर मामले में वांछित शाहिद पिच्चा एक शादी में शामिल होने चमनगंज आया था।इसकी जानकारी क्राइम ब्रांच को मिली। क्राइम ब्रांच की टीम ने शाहिद को पकड़ने के लिए का जाल बिछाया था।इस बीच चमनगंज थाना प्रभारी और क्राइम ब्रांच टीम के बीच विवाद हो गया।इसका फायदा उठाकर शाहिद मौके से भाग गया।क्राइम ब्रांच ने थाना प्रभारी चमनगंज के खिलाफ उनकी संदिग्ध भूमिका की भी शिकायत अधिकारियों से की है।जॉइंट पुलिस कमिश्नर हरिश्चंद्र ने चमनगंज थाना प्रभारी की संदिग्ध भूमिका पर जांच बैठा दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000