उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ युवती की मौत पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कार्रवाई के आश्वासन पर हुआ अंतिम संस्कार By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Apr 30, 2024 511 प्रतापगढ़। उदयपुर थाना के नसीरपुर गांव में पिछले मंगलवार को कुएं मे मिली युवती का शव मिलने पर परिजन हत्या की बात कह रहे है। गांव के रामदयाल गुप्ता की पुत्री अंतिमा 20 का शव गांव के समीप कुएं में बरामद हुआ था। सूचना पर पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाकर उसका पीएम करवाया। बुधवार को मृतका का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजन पुलिस से मृतका की हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। काफी देर मानमनौवल के बाद पुलिस ने परिजनों द्वारा मृतका की हत्या के आरोपी को बेनीदीन का पुरवा नसीरपुर निवासी दिनेश तिवारी के पुत्र राजेश तथा नसीरपुर निवासी सगीर के पुत्र इरफान के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने व इनकी गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। इसके बाद गुरूवार को सुबह लगभग दस बजे परिजनों ने गांव के समीप ही मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। अपराध 511 Share