मकान मालकिन की हत्या कर शव के किए कई टुकड़े, कटे हुए सिर समेत फ्रीजर में मिले हाथ और पैर

इलिनोइस के शिकागो की एक महिला को उसकी मकान मालकिन की हत्या करने, उसके शरीर के टुकड़े करने और शव के अवशेषों को बोर्डिंग हाउस के एक फ्रीजर में रखने का दोषी ठहराया गया है। पीड़िता उसी बोर्डिंग हाउस में रहती थी। न्यूज एजेंसी रिपोर्ट में समाचार आउटलेट्स की रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि कुक काउंटी की जूरी ने 37 वर्षीय सैंड्रा कोलालौ को सोमवार (22 अप्रैल) देर रात उस पर लगे सभी आरोपों के लिए दोषी ठहराया। महिला को 20 जून को सजा सुनाई जाएगी।अभियोजकों ने कहा कि 69 वर्षीय फ्रांसिस वॉकर ने कोलालौ को उसके स्वामित्व वाले बोर्डिंग हाउस से बेदखली का नोटिस दिया था। कोलालौ ने अक्टूबर साल-2022 में उसे मार डाला और उसके शरीर के टुकड़े कर दिए।

शव के टुकड़े कर फ्रीजर में छिपाए कुछ अवशेष…

कोलालौ के वकील फैसले के खिलाफ अपील करने की योजना बना रहे हैं। कोलालौ को शिकागो के नॉर्थवेस्ट साइड में घर में रसोई के फ्रीजर के अंदर वॉकर का कटा हुआ सिर, हाथ और पैर पाए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था और उस पर आरोप लगाए गए थे। पुलिस के मुताबिक, कोलालौ को एक टो ट्रक ड्राइवर पर चाकू से हमला करने के बाद गिरफ्तार किया गया था, जो उसे शिकागो के झील के किनारे एक बीच पर ले गया था।

मृतका के घरवाले क्या बोले…

अभियोजकों ने कहा कि कोलालौ ने एक भारी बैग को कूड़ेदान में फेंक दिया था और जब ड्राइवर ने उसे दूसरी जगह ले जाने से इनकार कर दिया तो उसने उस पर चाकू से हमला कर दिया था। वॉकर के परिवार के सदस्यों ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि फैसला उन्हें कुछ हद तक संतोष प्रदान करता है। वॉकर के छोटे भाई अर्नोल्ड वॉकर ने कहा, ”मेरा मानना है कि न्याय हुआ और मुझे खुशी है कि इस महिला के बिना समाज थोड़ा सुरक्षित होगा।”

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000