मृतक युवक की (फाइल फोटो) उत्तरप्रदेशप्रयागराज बारात में आर्केस्ट्रा देखने के दौरान विवाद में युवक की चाकू से गोदकर की गई हत्या By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Apr 27, 2024 389 प्रयागराज जिले के कोराव थानाक्षेत्र में अपराध बढ़ता जा रहा है। बीती वृहस्पतिवार की रात मेजा थाना क्षेत्र के मरहा गांव निवासी नितिन मिश्र का छोटा बेटा रितेश उम्र 20 साल अपने दो साथियों के साथ कोरांव के पचेड़ा गांव में आर्केस्ट्रा देखने गया था। डांस देखने के दौरान ही वहां एक युवक से उसका विवाद हुआ। जिस पर कुछ युवक मिलकर रितेश को पकड़कर आर्केस्ट्रा के पीछे ले गये और वहां उसको चाकू मार दिए। घटना की जानकारी पर रितेश के साथी उसको रात में लगभग 3 बजे बाइक से लेकर कोरांव सीएचसी आए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दो युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार भारती ने बताया कि आर्केस्ट्रा में हुए विवाद के दौरान चाकू मार कर हत्या की जानकारी हुई है। पूछताछ की जा रही है। अपराध 389 Share