प्रतापगढ़ युवती की हत्या के 3 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार शादी के दिन की थी हत्या, मुख्य आरोपी युवक फरार, युवती का तीसरे दिन अंतिम संस्कार

प्रतापगढ़। अंतू थाना क्षेत्र के छतरपुर रघना में मंगलवार की आधी रात शालू वर्मा की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी सिरफिरा युवक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। हालांकि नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। भाई के इंतजार में युवती के शव का बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार नहीं हो सका। तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात रही। रघना निवासी तुलसीराम वर्मा की बेटी शालू (21) मंगलवार शाम घर से लापता हो गई थी। दूसरे दिन बुधवार को उसका शव घर से दूर जयचंद वर्मा के घर के भुसौली में मिला था। उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शालू के भाई संतोष की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार जयचंद वर्मा, शांति देवी, करमचंद और मीरा देवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

मुख्य आरोपी जयचंद फरार है। पुलिस ने नामजद आरोपी करमचंद, शांति देवी और मीरा देवी को घर से गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। शालू का भाई बृहस्पतिवार को गुजरात से घर आने वाला था, लेकिन आ नहीं सका। शव के अंतिम संस्कार की परिजन बात कर रहे हैं। दिन में आरोपी के घर में शव दफनाने की चर्चा होते ही थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि वहां कोई सरगर्मी नहीं थी। परिवार वालों से बातचीत के बाद पुलिस लौट गई। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। जिसमे मुख्य आरोपी की मां, चचेरा भाई व उसकी पत्नी शामिल हैं। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को जेल भेजा गया है। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000