पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ टाटा प्रवेश के बिजनेस हेड का हत्यारा, एक दारोगा घायल

गाजियाबाद। टाटा स्टील प्रवेश अलमीरा के बिजनेस हेड विनय त्यागी की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार की सुबह साहिबाबाद इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश दक्ष मारा गया।मुठभेड़ में एक दारोगा भी घायल हुआ है। बदमाश दक्ष दिल्ली के सीलमपुर का रहने वाला था। बता दें कि 3 मई की रात शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में टाटा स्टील प्रवेश अलमीरा के बिजनेस हेड विनय त्यागी की हत्या हुई थी। 3 मई की रात को लूट के बाद दक्ष और उसके साथियों ने विनय त्यागी की हत्या कर दी थी।

सुबह 5 बजे हुई मुठभेड़

डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन निमिष पाटिल ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला इलाके में पुलिस और दो बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक अभियुक्त और एक सब इंस्पेक्टर घायल हुए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भेजा गया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान बदमाश की मृत्यु हो गई। उसकी पहचान अक्की उर्फ दक्ष के रूप में हुई। वो दिल्ली के सीलमपुर इलाके का रहने वाला था। डीसीपी ने बताया कि गाजियाबाद के शालीमार गार्डन इलाके में हुई लूट और हत्या की घटना में ये बदमाश फरार चल रहा था। बदमाश के पास से लूटा गया मोबाइल भी रिकवर हुआ है।

3 मई की रात हुई थी हत्या

बता दें कि गाजियाबाद के राजेंद्र नगर सेक्टर-5 निवासी 42 वर्षीय विनय त्यागी टाटा स्टील कंपनी में सेल्स हेड के रूप में कार्यरत थे। विनय त्यागी रात 10 बजे तक ड्यूटी करके अपने घर पहुंच जाते थे, लेकिन 3 मई की रात को विनय त्यागी घर नहीं पहुंचे। परिवार वालों ने ऑफिस में मालूम किया तो पता चला कि वो दिल्ली में ऑफिस से निकलने के बाद मेट्रो से घर के लिए चले थे। गाजियाबाद में राजबाग मेट्रो स्टेशन से उतरने के बाद वो पैदल ही घर की तरफ जा रहे थे। 4 मई की सुबह खेतान पब्लिक स्कूल के मैदान के पीछे एक खंडहर मकान के पास विनय त्यागी का शव मिला था।परिवार ने आशंका जताई थी कि लूट के बाद विनय त्यागी की हत्या हुई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000