भदोही से भाजपा सांसद ने बदली फेसबुक की प्रोफाइल फोटो, सपा में जाने के संकेत, मिर्जापुर से मिल सकता है टिकट

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही से टिकट कटने से नाराज भाजपा सांसद डॉ. रमेश चंद्र बिंद अब समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।बीती रात से बिंद के फेसबुक अकाउंट की प्रोफाइल फोटो बदल गई है।अब कमल की जगह साइकिल की फोटो लगा दी है। उसके बाद से ही मिर्जापुर के सपा प्रत्याशी राजेश एस. बिंद ने भी सोशल मीडिया पर आकर अपनी बात रखी। माना जा रहा है कि राजेश एस. बिंद का टिकट काटकर सपा रमेश बिंद को मैदान में उतार सकती है। 2019 में भदोही लोकसभा से वीरेंद्र सिंह मस्त का टिकट कटने पर मिर्जापुर के मझवां से तीन बार बसपा से विधायक रहे डॉ. रमेश चंद्र बिंद ने 2019 में भाजपा शामिल हुए थे। इसके बाद भाजपा ने भदोही से प्रत्याशी बनाया।सपा-बसपा गठबंधन में भी रमेश चंद्र बिंद ने गठबंधन प्रत्याशी पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र को पराजित किया।

इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा ने रमेश चंद्र बिंद का टिकट काटकर मझवां के विधायक डॉ. विनोद बिंद को प्रत्याशी घोषित किया। विनोद बिंद को प्रत्याशी घोषित किए जाने रमेश चंद्र बिंद भाजपा से नाराज चल रहे थे। सभी पार्टियों से प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद रमेश चंद्र बिंद का कहीं से चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम भी लग गया,लेकिन गुरुवार की रात से सियासी सरगर्मी तब बढ़ गई जब भाजपा सांसद की डीपी पर साइकिल का चुनाव चिह्न लग गया। माना जा रहा है कि मिर्जापुर के गठबंधन प्रत्याशी राजेंद्र एस. बिंद का टिकट काटकर सपा रमेश चंद्र बिंद को प्रत्याशी घोषित कर सकती है। यही कारण है कि 10 मई को राजेंद्र एस. बिंद का होने वाला नामांकन भी रोक दिया गया है। संभावना है कि आज शाम तक टिकट की घोषणा भी की जा सकती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000