17 मई को संयुक्त जनसभा करेंगे राहुल और अखिलेश उत्तरप्रदेशराजनीतिलखनऊ रायबरेली और अमेठी में 17 मई को संयुक्त जनसभा करेंगे राहुल और अखिलेश, बनाएंगे कांग्रेस के पक्ष में माहौल By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated May 12, 2024 247 लखनऊ। देश की हाॅट शीट रायबरेली और अमेठी में सियासी पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है। रायबरेली और अमेठी में जीत के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार नुक्कड़ सभाएं कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील कर रही हैं।अब रायबरेली और अमेठी में राहुल गांधी और अखिलेश यादव भी संयुक्त जनसभा कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगे।राहुल गांधी और अखिलेश यादव 17 मई को रायबरेली और अमेठी में संयुक्त जनसभा करेंगे।अमेठी में गांधी परिवार के सेवक किशोरी लाल शर्मा अमेठी से और राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को लगभग 55000 वोटों से हराया था। एक बार फिर से कयास लगाए जा रहे थे कि अमेठी से राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे,लेकिन ऐसा नहीं हुआ राहुल गांधी रायबरेली से लड़ रहे हैं।2019 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली से सोनिया गांधी ने जीत दर्ज की थी।रायबरेली से भाजपा से दिनेश प्रताप सिंह चुनाव लड़ रहे है। अमेठी और रायबरेली में पांचवे चरण में 20 मई को मतदान होगा। समाचार 247 Share