ब्राह्मण वोटरों को साधने के लिए अमित शाह पहुंचे मनोज कुमार पांडेय के घर,11 फीसदी वोटरों को लुभाने का प्रयास

रायबरेली।कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में जैसे-जैसे मतदान का समय नजदीक आ रहा है,सियासी घमासान तेज होता जा रहा है।वोट बैंक साधने की बिसात बिछाई जाने लगी है। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जब रायबरेली पहुंचे तो पार्टी की सियासी पिच को मजबूत करते हुए नजर आए।चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद अमित शाह पूर्व मंत्री ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय के घर पहुंच गए। इस दौरान शाह ने मनोज पांडेय और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह का सपोर्ट करने की बात कही।

अमित शाह की यह सियासी मजबूरी ऐसे ही नहीं थी।शाह को पता हैं कि रायबरेली की सियासी चुनावी मैदान में ब्राह्मण वोट बैंक क्या रोल अब तक निभाता रहा है। लगभग 11 फीसदी ब्राह्मण वोटर जीत में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। रायबरेली में अफवाह फैल रही थी कि मनोज कुमार पांडेय का बेटा भाजपा में शामिल हो गया है, लेकिन मनोज पांडेय भाजपा का सपोर्ट नहीं कर रहे हैं,जिससे भाजपा कमजोर है।अगर ब्राह्मण वोटरों का झुकाव भाजपा की तरफ हो जाए तो गांधी कांग्रेस के गढ़ में भाजपा पहले की तुलना में और मजबूत हो जाएगी।

अमित शाह जब रायबरेली पहुंचे तो उन्होंने एक नया संदेश देने का प्रयास किया की।प्रदेश के राज्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के साथ शाह मनोज पांडेय के घर पहुंचकर बता दिया कि मनोज पांडेय पार्टी का सपोर्ट कर रहे हैं। बेवजह की अफवाह फैलाई जा रही है। इस दौरान शाह ने मनोज पांडेय के घर पर चाय पी।शाह लगभग आधा घंटे तक रहे। मनोज पांडेय ने शाह को विश्वास दिलाया कि वह पार्टी का सपोर्ट करेंगे। रायबरेली में इस बार कमल जरूर खिलेगा।

बता दें कि मनोज पांडेय आज रविवार जीआईसी मैदान में हुई अमित शाह की रैली में शामिल नहीं हुए थे। मनोज पांडेय भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के नामांकन में भी नहीं गए थे। मनोज पांडेय के नहीं आने से यह अटकलें लगनी शुरू हो गईं थीं कि मनोज पांडेय भाजपा में आ जरूर गए हैं,लेकिन वह दिनेश प्रताप सिंह के साथ नहीं हैं।दिनेश प्रताप सिंह के नामांकन करने से पहले उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मनोज कुमार पांडेय के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। इस दौरान डिप्टी सीएम, दिनेश प्रताप सिंह और मनोज कुमार पांडेय के बीच चुनाव को लेकर चर्चा हुई थी। डिप्टी सीएम ने दिनेश प्रताप सिंह का सपोर्ट करने की बात कही थी। नामांकन वाले दिन ही मनोज कुमार पांडेय के बेटे ने भाजपा की सदस्यता ली थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000