Reel बनाने के लिए ट्रेन के इंजन पर चढ़ा युवक, बिजली के तार से टकराया, मौत

बलिया -लखनऊ छपरा फरूखाबाद उत्सर्ग 15084 एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन के ऊपर एक युवक को करंट लग गया। हाई करंट की जद में आने से उसकी मौत हो गई, जिसके बाद ट्रेन स्टेशन पर करीब तीन घण्टे तक रुकी रही। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाद ट्रेन रुकने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक सेल्फी या रील बना रहा था। शनिवार की सुबह उत्षर्ग एक्स्प्रेस मुख्यालय से छपरा जा रही थी।वह माधोपुर इंजीनियरिंग गेट संख्या चार पर पहुंची तो गेटमैन ने देखा कि एक युवक इंजन के उपर पेंटोग्राफ बिजली के तार से चिपका हुआ था।

युवक का शव देख जुटी भीड़

युवक को करंट लगने की सूचना तत्काल बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन मास्टर रविंद्र नाथ चौबे को दी। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को स्टेशन पर रोक दिया। ट्रेन के ऊपर युवक का शव होने की सुचना पर काफी संख्या मे लोगों की भीड़ जुट गईं। ट्रेन पर युवक का शव होने की सूचना स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल को दी। थोड़े ही देर में दूसरे स्टेशन पर ट्रेन रुक गई। स्टेशन मास्टर ने बताया कि माधोपुर गांव के चार नम्बर गेट के गेटमैन सुग्रीव ने उन्हें सूचना दी कि उत्सर्ग एक्स्प्रेस के उपर एक युवक पेंटोग्राफ से चिपका है, जिसके बाद स्टेशन पर ट्रेन रोक दी गई।

ट्रेन के रुकने से यात्रियों काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। यात्री घटना के बाद लंबे समय तक ट्रेन के चलने का इंतजार करने लगे। करीब दो घण्टे बाद पहुंची जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बांसडीह रोड में युवक की मौत और ट्रेन स्टेशन पर रुकने से यात्रियों को काफी परशानी का सामना करना पड़ा । करीब तीन घण्टे बाद उत्सर्ग एक्सप्रेस रवाना हुईं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000