Loksabha_Election_2024: आईये जाने बहराइच सुरक्षित लोकसभा सीट का संसदीय इतिहास, वहां का जातिगत समीकरण और चुनावी आंकड़ों की गुणा-गणित

Loksabha_Election_2024: उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में एक बहराइच लोकसभा सीट है। इसको यूपी के ऐतिहासिक शहरों में गिना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह धरती भगवान ब्रह्मा की राजधानी और ब्रह्मांड के निर्माता के रूप में प्रसिद्ध थी।  इसे गंधर्व वन के हिस्से के रूप में भी जाना जाता था। मान्यता है कि ब्रह्मा ने यहां के वन क्षेत्र को ऋषियों और साधुओं की पूजा और तपस्या के लिए विकसित किया था।इसलिए इसे ‘ब्रह्माच’ भी कहा जाता है। 

लोकसभा सीट बहराइच सुरक्षित का संसदीय इतिहास 

अगर बहराइच लोकसभा सीट की राजनीतिक पृष्ठभूमि की करें, तो आजादी के बाद साल- 1952 में हुए पहले आम चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के रफी अहमद किदवई ने जीत हासिल की थी।  वहीं साल- 1957 में कांग्रेस के ही जोगिंदर सिंह जीते, लेकिन साल- 1962 में स्वतंत्र पार्टी राम सिंह ने जीत दर्ज कर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया था।  इसके बाद साल- 1967 का चुनाव जनसंघ से केके नायर ने जीता था,  हालांकि साल 1971 में कांग्रेस ने यहां जीत हासिल कर वापसी की और बदलू राम शुक्ला सांसद बने थे। साल- 1977 में जनता पार्टी के ओम प्रकाश त्यागी ने मैदान मारा था।

लेकिन साल- 1980 में कांग्रेस के मुजफ्फर हुसैन चुनावी जीते थे,  जबकि साल- 1984 में आरिफ मोहम्मद खान कांग्रेस के टिकट पर ही संसद पहुंचे थे, लेकिन साल- 1989 के अगले चुनाव में आरिफ मोहम्मद खान पाला बदलकर जनता दल में चले गए और दोबारा सांसद चुने गए थे, इस सीट पर बीजेपी का खाता साल- 1991 में खुला था, इस चुनाव में रुद्रसेन चौधरी ने कमल खिलाया था। इसके बाद साल- 1996 में पदमसेन चौधरी बीजेपी के ही सांसद चुने गए थे, लेकिन साल- 1998 में दो बार के सांसद रहे आरिफ मोहम्मद खान बसपा के सिंबल पर चुनाव लड़कर फिर से संसद पहुंचे थे, आरिफ की इस जीत के साथ ही बहराइच में बसपा का खाता भी खुल गया था।

हालांकि अगले ही साल हुए साल- 1999 के चुनाव में फिर से बीजेपी के पदमसेन चौधरी ने बाजी मार ली थी।  साल- 2004 में सपा की रुबाब सईदा सांसद बनी थीं। इसके बाद यह सीट परिसीमन में एससी वर्ग के लिए आरक्षित कर दी गई थी। साल- 2009 का चुनाव आरक्षित सीट पर हुआ था और कांग्रेस के कमल किशोर सांसद चुने गए थे। साल- 2014 के चुनाव में बीजेपी की सावित्री बाई फुले जीती थी, जबकि साल- 2019 का पिछला चुनाव बीजेपी के ही अक्षयबर लाल जीतकर यहां संसद पहुंचे थे।

बहराइच सुरक्षित लोकसभा सीट में 5 विधानसभाएं

बहराइच सुरक्षित लोकसभा सीट में विधानसभाओं की स्थिति 

आपको बता दें कि बहराइच संसदीय सीट के तहत 5 विधानसभा सीटें आती हैं।  जिनमें बलहा सुरक्षित, नानपारा, मटेरा, महासी और बहराइच शामिल है। साल- 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में बहराइच लोकसभा क्षेत्र की तीन सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है, जबकि एक सीट नानपारा पर उसकी सहयोगी अपना दल और मटेरा में समाजवादी पार्टी की विधायक चुनी गई है। वहीं बलहा सुरक्षित, महासी और बहराइच पर बीजेपी के विधायक हैं।

लोकसभा सीट बहराइच सुरक्षित पर मतदाताओं की संख्या 

गर बात मतदाताओं की करें, तो बहराइच लोकसभा सीट पर कुल वोटर की संख्या- 17 लाख, 13 हजार, 390 है।  जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या- 9 लाख, 11 हजार, 553 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या- 8 लाख, 1 हजार, 716 है। वहीं ट्रांसजेंडर के कुल 121 मतदाता शामिल हैं।

साल- 2004 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालते हैं, एक नजर

अगर बात साल- 2004 के लोकसभा चुनाव की करें, तो बहराइच सीट पर सपा की रूबाब सईदा ने सांसद चुनी गई थी।  रूबाब सईदा को कुल 1 लाख, 88 हजार, 949 वोट मिले थे, जबकि बसपा के भगत राम मिश्रा 1 लाख, 62 हजार, 615 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे, वहीं बीजेपी के पदमसेन चौधरी तीसरे स्थान पर थे। पदमसेन को कुल 1 लाख 43 हजार 780 वोट मिले थे।

साल- 2009 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालते हैं, एक नजर

अगर बात साल- 2009 के लोकसभा चुनाव की करें, तो इस सीट पर कांग्रेस के कमल किशोर करीब 38 हजार वोटों के अंतर से जीते थे। कमल किशोर को 1 लाख, 60 हजार, 5 वोट हासिल हुए थे, जबकि बसपा के लाल मणि प्रसाद 1 लाख, 21 हजार, 52 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं सपा के शब्बीर अहमद वाल्मीकि 1 लाख, 20 हजार, 791 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर थे।

साल- 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालते हैं, एक नजर

बता दें कि बहराइच सीट पर साल- 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सावित्री बाई फुले ने जीत दर्ज की थी।  सावित्री बाई फुले ने सपा के शब्बीर अहमद वाल्मीकि को करीब 95 हजार वोटों से हराया था। सावित्री बाई फुले को 4 लाख, 32 हजार, 392 वोट मिले थे, जबकि सपा के शब्बीर अहमद वाल्मीकि 3 लाख, 36 हजार, 747 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं बसपा के विजय कुमार को महज 96 हजार, 904 वोट पड़े थे और वो तीसरे नंबर पर रहे थे।

साल- 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालते हैं, एक नजर

बहराइच सीट पर साल- 2019 के पिछले लोकसभा चुनाव पर नज़र डालें, तो इस सीट पर बीजेपी जीती थी, बीजेपी के अक्षयबर लाल ने सपा के शब्बीर अहमद वाल्मीकि को सवा लाख वोटों के अंतर से हराया था। अक्षयबर लाल को कुल 5 लाख, 25 हजार, 982 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे शब्बीर अहमद वाल्मीकि को 3 लाख, 97 हजार, 230 मत मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस की सावित्री बाई फूले रही थी। सावित्री बाई फुले को केवल 1 लाख, 34 हजार, 454 वोट पड़े थे।

गौतलब है कि आजादी के बाद इस सीट पर पहला चुनाव कांग्रेस जीती थी। अब तक कुल 17 बार यहां पर चुनाव हुए हैं। जिनमें कांग्रेस ने इस सीट पर सबसे अधिक छह बार जीत दर्ज की है, जबकि बीजेपी को यहां पर पांच बार सफलता मिली है। वहीं स्वतंत्र पार्टी, जनसंघ, जनता पार्टी, जनता दल, बसपा और सपा का इस सीट पर 1-1 बार सांसद चुना गया है। अब तक बहराइच लोकसभा सीट पर कोई दल या सांसद जीत की हैट्रिक नहीं बना पाया है।

बीजेपी ने फिर इस बार भी बदला अपना उम्मीदवार   

आम चुनाव- 2024 की जंग में बहराइच सुरक्षित सीट पर बीजेपी ने फिर एक बार बदला अपना उम्मीदवार   

अगर बात पिछले दो आम चुनाव की करें, तो बहराइच सीट पर बीजेपी काबिज है। दोनों चुनाव में यहां पर कमल खिलाने में बीजेपी प्रत्याशी कामयाब रहे हैं, लेकिन दोनों बार बीजेपी ने प्रत्याशी में बदलाव किया है। इसलिए इस बार बीजेपी के पास लगातार तीसरे जीत दर्ज करने का मौका है। यह लोकसभा क्षेत्र दलित, कुर्मी, ओबीसी और मुस्लिम बहुल है, हालांकि सवर्ण बिरादरी के मतदाता भी यहां पर निर्णायक हैं। मोदी लहर में प्रत्याशी सजातीय, सवर्ण और ओबीसी वोटों के दम पर इस सीट पर पिछले दो चुनाव में बीजेपी ने बाजी मारी है। आम चुनाव 2024 की जंग में बहराइच सुरक्षित सीट पर बीजेपी ने एक बार फिर अपना उम्मीदवार बदला है।

बीजेपी ने इस बार मौजूदा सांसद अक्षयवर लाल गोंड के बेटे आनंद गोंड को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर 2014 से बीजेपी का चुनाव में उम्मीदवार बदलने का इतिहास है। सपा ने पूर्व विधायक रमेश गौतम को यहां पर मैदान में उतारा है। क्षेत्र में रमेश गौतम की छवि और पकड़ अच्छी मानी जाती है। सपा की कोशिश एससी बहुल सीटों पर दलित मतदाताओं का अपने पाले में करने की है। जबकि इस सीट पर बसपा ने बृजेश कुमार को प्रत्याशी बनाया है, लेकिन यूपी का जो सियासी माहौल बना है। उससे उम्मीद है कि इस बार यहां पर मुकाबला एक तरफा नहीं बल्कि त्रिकोणीय होगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000