आजमगढ़ में पीएम मोदी ने दिया खुला चैलेंज, कहा-कोई माई का लाल CAA नहीं हटा सकता, मोदी की गारंटी है, सीएए

आजमगढ़। लोकसभा चुनाव 2024 का 4 चरण का मतदान हो चुका है तो वहीं 3 चरण का मतदान होना बाकी है। इस चुनाव के लिहाज सबसे अहम राज्य उत्तर प्रदेश है जहां लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। हर राजनीतिक पार्टियां इन सीटों को जीतना चाहती हैं ताकि दिल्ली की सत्ता आसानी से मिल सके। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को आजमगढ़ के लालगंज में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत लोगों को राम-राम और भारत माता के जयकारे से की। पीएम ने विपक्षी पार्टियों पर एक बार फिर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि देश में कोई माई का लाल सीएए नहीं खत्म कर सकता, जितनी ताकत है, लगा लो आप, सीएए नहीं मिटा पाओगे। देश का हर नागरिक जान गया है कि विपक्षी दलों ने हिंदू-मुसलमान कर अपना वोट बैंक तैयार किया है, मोदी ने इनका नकाब उतार दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को आजमगढ़ के लालगंज में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे…

दुनिया देख रही है कि पीएम मोदी की गारंटी पर जनता को कितना भरोसा है…

पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षियों के नकाब को उतार दिया है। मजे की बात यह है कि गांधी का नाम लेकर सत्ता की सीढ़ियां लोग चढ़ गए थे। इन लोगों ने महात्मा गांधी का भरोसा तोड़ा, मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है, इसका ताजा उदाहरण सीएए कानून है। पीएम ने कहा कि कल ही सीएए कानून के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम शुरू हो चुका है। ये वो लोग हैं, जो शरणार्थी बनकर लंबे अरसे से हमारे देश में रह रहे हैं, ये वो लोग हैं, जो धर्म के आधार पर हुए भारत के बंटवारे का शिकार हुए थे।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने भारत में शरण लिए लोगों की कभी सुध नहीं ली, क्योंकि ये लोग इनकी वोट बैंक नहीं थे। इनमें ज्यादातर ओबीसी और पिछड़े-दलित भाई बहन हैं, इन पर जुल्म होता रहा, कांग्रेस भी इसी काम में लगी रही। पीएम ने कहा कि सपा-कांग्रेस, इंडी गठबंधन वालों ने इनके साथ कुछ बढ़िया काम नहीं किया, बल्कि इन लोगों ने ऐसा झूठ चलाया कि देश में दंगे हो गए। आज तक ये इंडी गठबंधन वाले कहते हैं कि मोदी का सीएए उन्हीं के साथ जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग पहले कश्मीर के मुद्दे को भुनाते थे, लेकिन अब ये वोट बैंक की राजनीति नहीं कर पाएंगे। मोदी ने धारा- 370 की दीवार गिराई, आतंकी पहले श्रीनगर में वोटरों को धमकी देते थे। पीएम ने कहा कि दुनिया ये जनसमर्थन देख रही है, जनता का आशीर्वाद और प्रेम दुनिया को अचरज कर रहा है, दुनिया देख रही है कि भारत के लोगों को मोदी की गारंटी पर कितना भरोसा है।

पीएम मोदी ने कहा कि पहली बार देख रहा हूं कि दुनिया के अखबारों में पहले पेज पर भारत के लोकतंत्र के उत्सव की खबरें छाई हुई हैं। भारत की पहचान, भारत का महात्मय दुनिया के लिए भी कितना महत्व रखता है, इसका ये परिचय है। पीएम ने कहा कि दुनिया देख रही है कि जनता-जनार्दन का आशीर्वाद भाजपा-एनडीए पर है। आपके आशीर्वाद से दुनिया आश्चर्य में है, दुनिया देख रही है कि पीएम मोदी की गारंटी पर जनता को कितना भरोसा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000