कांग्रेस ने कर्नाटक में OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे दिया है, कांग्रेस संविधान बदलकर ये नियम देश भर में लागू करना चाहती है

प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव के 4 फेज की वोटिंग हो चुकी है तो वहीं 3 फेज की वोटिंग होना बाकी है। सबसे अहम राज्य उत्तर प्रदेश है। जहां लोकसभा की 80 सीटें हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां इन सीटों पर जीत का परचम लहराना चाहती हैं। ताकि दिल्ली की सत्ता पर आसानी से काबिज हो सकें।

प्रतापगढ़ में गरजे पीएम मोदी, कहा-10 साल पहले जो असंभव लगता था, वो आज संभव हुआ

इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बड़के जिले प्रतापगढ़ पहुंचे। यहां राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए मोदी लगभग चार बजे पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल पहले जो असंभव लग रहा था, वो आज संभव हुआ है। इसके पीछे की वजह वोट की ताकत है। कैसे ये बदलाव कैसे आया, ये बदलाव, ये सफलता मोदी के कारण नहीं, ये आपके एक वोट के कारण हुआ है। ये आपके वोट की ताकत है कि आज दुनिया में हिंदुस्तान का डंका बज रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे दिया है, कांग्रेस संविधान बदलकर ये नियम देश भर में लागू करना चाहती है, लेकिन पिछड़ों से विश्वासघात करने वाली सपा इस पर चुप बैठी है। ये लोग मोदी के खिलाफ वोट जिहाद की अपील कर रहे हैं। उनके एक साथी ने बताया कि उन्होंने तो तय किया है कि उनकी सरकार बनेगी तो रामलला को फिर से टेंट में भेज देंगे और राम मंदिर पर फिर से ताला लगा देंगे, लेकिन ये लोग भूल रहे हैं कि ये मोदी है, मोदी के रहते धर्म के नाम पर दलितों-पिछड़ों के आरक्षण की लूट करने की बात ये सोच भी नहीं सकेंगे। मोदी के रहते रामलला दोबारा टेंट में जाएं भूल जाइए।

प्रतापगढ़ में गरजे पीएम मोदी, संगम के पक्ष में दिया गया एक-एक वोट उनके खाते में सीधे जायेगा…

बंगाल में जाने वाले यूपी के लोगों को टीएमसी गाली क्यों देती है…

इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इंडिया गठबंधन में केवल वे लोग हैं जो देश के सैनिकों की वीरता पर सवाल उठाते हैं। उनका एजेंडा जम्मू-कश्मीर में फिर से धारा- 370 लागू करना है। यह लोग पाकिस्तान के पास जाएंगे कबूतर उड़ाएंगे। वे यह भी कहते हैं कि वे सीएए को रद्द कर देंगे। पीएम ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि मैं आज समाजवादी शहजादे से एक सवाल करना चाहता हूं। बुआ तो आपकी इतनी करीबी हैं कि बंगाल से यहां तक आपके पास आईं हैं, लेकिन क्या कभी आपने अपनी नई बुआ से पूछा कि वो बंगाल में यूपी बिहार वालों को बाहरी क्यों कहती हैं, बंगाल में जाने वाले यूपी के लोगों को टीएमसी गाली क्यों देती है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश जब आजाद हुआ था तो भारत छह नंबर की अर्थव्यवस्था थी। कांग्रेस ने वर्षों शासन करने के बाद अर्थव्यवस्था को ग्यारह नंबर पर ला दिया था। साल- 2014 के बाद भाजपा की सरकार आने के बाद कड़ी मेहनत के बाद अर्थव्यवस्था पांचवें स्थान पर लाया है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस देश के विकास का मजाक बना रही है। सपा और कांग्रेस का मानना है कि देश का विकास अपने आप हो जाएगा। हमने शौचालय बनवाए तो सपा कांग्रेस ने कहा इससे क्या होगा, भाजपा ने पक्का घर गरीबों को दिया तो कहा कि क्या होगा। वर्षों शासन करने के बावजूद देश के पचासी फीसदी घरों में नल से जल नहीं आता था। हमने 14 करोड़ गरीबों तक पीने का पानी पहुंचाया।

प्रतापगढ़ पहुंचे पीएम मोदी ने मिमिक्री कर राहुल गांधी को खूब चिढ़ाया

दर्शल 15 मई को ओडिशा के बलांगीर में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि 4 जून, 2024 को इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। इसके एकदम बाद हिंदुस्तान के सभी गरीब लोगों की एक सूची बनेगी। उसमें आदिवासी होंगे, वंचित होंगे, अल्पसंख्यक होंगे, किसान होंगे और उनके खाते में खटा-खट पैसा जाएगा।

  • देश का विकास अपने आप होगा खटाखट-खटाखट। ये कहते हैं कि भारत की गरीबी हम दूर कर देंगे- खटाखट…खटाखट।
  • लेकिन अब इनको मालूम होना चाहिए कि रायबरेली की जनता भी इनको खटाखट… खटाखट भेजेगी घर। 
  • अमेठी से गए, और अब ये रायबरेली से भी जाएंगे। 
  • चार जून के बाद इंडी गठबंधन टूट करके बिखर जाएगा खटाखट- खटाखट। 
  • पराजय के बाद बलि के बकरे को खोजा जाएगा खटाखट- खटाखट। 
  • शहजादे चाहे लखनऊ या दिल्ली वाले हों यह शहजादे गर्मी की छुट्टी पर विदेश निकल जाएंगे खटाखट- खटाखट। 

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अमेठी से भगाए गए हैं और अब रायबरेली से भी भगाए जाएंगे। देश चलाना सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए बच्चों का खेल नहीं है। यह आपसे नहीं हो पाएगा। चार जून को बाद मोदी सरकार तो बनेगी ही बनेगी, लेकिन और बहुत कुछ होने वाला है। किसी ने बताया है कि टिकट बुक कराने के लिए भी बोल दिया है।

मंच पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद से कुछ जानकारी लेते पीएम मोदी…

मनमौजी मूड में दिखाई दिये पीएम मोदी

इतना ही नहीं प्रतापगढ़ वासियों के बीच पीएम मोदी ने जब कहा कि “सौ पढ़ा न एक प्रतापगढ़ा” तो तालियों की गड़गड़ाहट से मैदान गूंज उठा। प्रतापगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरी तरह से मनमौजी मूड में दिखाई दिये। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुबात प्रतापगढ़ की अधिष्ठात्री देवी मां बेल्हा देवी और बाबा घुइसरनाथ का नाम लेकर किया। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतापगढ़ के प्रमुख उत्पाद आंवला को बड़ा बाजार उपल्ब्ध कराने के साथ ही एटीएल फैक्ट्री और एक्सप्रेसवे का भी  जिक्र किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाजवादी पार्टी को गुंडो और भ्रष्टाचार करने वालों की पार्टी बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने ही प्रतापगढ़ की एटीएल फैक्ट्री को बेंच दिया था। अब योगी की सरकार ने उस जमीन को वापस लिया है। अब वहां नये उद्योग लगाये जाने की तैयारी चल रही है। अंत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतापगढ़वासियों को राम-राम कहकर संगमलाल गुप्ता को वोट दिये जाने की अपील किया।

प्रधानमंत्री मोदी के पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा आंवला को उत्पाद भेंट कर स्वागत किया गया। इसके उपरान्त मंच पर उपस्थित महिला  नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को स्मृतिचिन्ह भेंट किया। फिर प्रत्यशी संगमलाल गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी को मां बेल्हा देवी की चुंदरी ओढ़ाकर उनका स्वागत किया और आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रतापगढ़ की पूर्व सांसद और कालांकाकर राजघराने की राजकुमारी रत्ना सिंह ने किया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000