दिल दहला देने वाला मामला आया सामने,पहले गला-हाथ और पेट में चाकू से कई वार, आंखे निकाल शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका

यूपी के महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के निर्माणधीन रेलवे ट्रैक पर एक युवक शव बरामद हुआ। शुक्रवार रात को एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई, फिर उसके शव को क्षत विक्षत कर दिया गया। हत्यारों ने युवक के पेट में कई बार चाकू मारा, गला काटा, हाथ काटा फिर एक आंख को निकाल कर शव को रेलवे ट्रैक पर छोड़ दिया। शनिवार सुबह निर्माणधीन रेलवे ट्रैक की तरफ टलहने निकले कुछ लोगों ने क्षत विक्षत शव को देखा तो हड़कंप मच गया। कुछ ही देर बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम और रेलवे पुलिस कर्मी भी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में शुरू कर दी है।

स्टेशन पर चाय बेचता था मृतक

जानकारी के मुताबिक सिंदुरिया थाना क्षेत्र के गांव बसंतपुर खुर्द में ओमप्रकाश कुशवाहा अपनी पत्नी रामवती देवी और बेटे मनीष और बेटी रानी के साथ घुघली शहर स्थित रेलवे स्टेशन के ठीक सामने पश्चिम निवासी जोखन सिंह के मकान में किराये के कमरे में काफी लंबे समय से रहते थे। ओमप्रकाश शहर में ई-रिक्शा चलाने का काम करते थे। तो वहीं बेटा मनीष रेलवे स्टेशन से गुजरने वाले ट्रेनों में चाय पानी बेचने का काम करता था।

हाथ-पांव काटा, आंख निकाली

इसी बीच शनिवार सुबह घुघली रेलवे स्टेशन से करीब 400 मीटर दूर निर्माणधीन रेलवे ट्रैक की ओर टहलने निकले कुछ लोगों ने एक युवक का क्षत विक्षत शव देखा। शव के करीब पहुंच लोगों ने देखा की किसी धारदार हथियार से युवक की गला काटने के साथ ही पेट में कई बार चाकू मारा गया है। युवक का हाथ भी काट दिया गया था। इतना ही नहीं हत्यारों ने युवक की एक आंख भी नोचकर निकाल ली थी। वहीं निर्मम तरीके से युवक की हत्या देख लोग सहम उठे।

निर्माणधीन रेलवे ट्रैक पर मिला शव

मृतक युवक मनीष के पिता ओमप्रकाश ने पूछताछ में बताया कि रात करीब आठ बजे बेटे की मोबाइल पर किसी का फोन आया था। उसके बाद बेटा कुछ देर बाद लौटने की बात कहते हुए घर से निकला था। उसके बाद सभी लोग सो गए, वहीं सुबह होने पर देखा की बेटा अभी तक घर नहीं आया है। इसी बीच लोगों से सूचना मिली की निर्माणधीन रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है। जब घरवालों ने देखा तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। वहीं युवक की हत्या के बाद मां रामवती और बहन रानी का भी रो रोकर बुरा हाल हो गया। जबकि घुघली थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश प्रताप सिंह ने बताया मामले में युवक का शव कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या करने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000