प्यार, इश्क, अपहरण और फिर हत्या के कॉकटेल का पुलिस ने किया ख़ुलासा ,हेड कांस्टेबल ने रची थी साजिश

यूपी के कानपुर में इश्क, अपहरण और फिर हत्या के कॉकटेल का पुलिस ने खुलासा किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल ने प्रेमिका की हत्या की साजिश रची थी। सिपाही ने नर्स प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए अपहरण कर, उसकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए फुलप्रूफ प्लान बनाया। अब कानपुर पुलिस ने नर्स की हत्या का खुलासा किया है।

नर्स प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए अपहरणकर, कर दी थी हत्या, सबूत मिटाने के लिए लगा दिया था फुल पुलिसिया क्रिमिनल माइंड नर्स कातिल कांस्टेबल पर शादी का दबाव बना रही थी। जानकारी के मुताबिक आरोपी नर्स को किसी बहाने एटा ले गया, जहां उसने अपने साथी के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया था। शनिवार को बर्रा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया।

दो तीन साल पहले हुई थी मुलाकात

घटना में मिली जानकारी के अनुसार बर्रा थाने में तैनाती के दौरान सिपाही की नर्स से मुलाकात हुई थी। मूलरूप से एटा के मोहल्ला गांधीनगर का जैथरा निवासी मनोज कुमार पुलिस में सिपाही है। उसकी दो तीन साल पहले बर्रा थाने में तैनाती के दौरान शालिनी तिवारी से जान पहचान हुई थी। नजदीकियां बढ़ने पर शालिनी, मनोज पर शादी का दबाव बनाने लगी। जानकारी के मुताबिक आरोपी मनोज पहले से शादीशुदा था।

शादी की दबाव बना रही थी मृतिका

शालिनी के द्वारा मनोज पर शादी के लिए दबाव बनाने पर मनोज ने उसकी हत्या की योजना बनाई। उसने शालिनी का पहले अपहरण किया फिर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अपने साथी सचेंडी के ग्राम राम सिंह का पुरवा निवासी राहुल कुमार की मदद से शव को अपने पैतृक गांव एटा ले गया। यहां उसने सूखे कुएं में लाश को फेंक दिया। इसके बाद मनोज और राहुल कानपुर आ गए।

पुलिस को गुमराह करना चाहता था आरोपी

आरोपी इतना शातिर है कि उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए शालिनी के फोन को राहुल से अयोध्या भिजवा दिया और वहां उसे फेंक दिया । आरोपी ने राहुल से कहा था कि मोबाइल को अयोध्या में ऑन कर किसी नाले में फेंक देना, जिससे पुलिस शालिनी को अयोध्या में ढूंढती रहे। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त कार और गमछा बरामद हुआ है।

बीते फरवरी में गायब हुई थी शालिनी

आपको बता दें की बीते फरवरी महीने में बर्रा से एक नर्स लापता हो गई थी। मृतका एक निजी अस्पताल में काम करती थी। वह परिवार से अलग रहती थी और उसका घर भी आना जाना कम था। परिजनों ने नर्स के गायब होने की जानकारी पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतका का शव एटा के एक कुएं से बरामद हुआ था जिसके बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू की थी और आखिरकार पूरे मामले का खुलासा हुआ।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000