वायरल वीडियो में कई बार मतदान करने वाला शख्स गिरफ्तार, पोलिंग पार्टी के सभी सदस्यों पर भी कार्रवाई

लखनऊ। एक ही शख्स द्वारा कई बार मतदान करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आयोग ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कड़े कदम उठाए हैं। पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी है। उन्होंने कहा कि मतदान दल के सभी सदस्यों को निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने की अनुशंसा की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आज सोशल मीडिया में एक व्यक्ति द्वारा कई बार मतदान करने का वीडियो प्रसारित हुआ है। इस घटना को लेकर एटा जिले के नयागांव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर IPC की धारा 171-F और 419 और RP अधिनियम 951 की धारा 128, 132 और 136 के तहत दर्ज की गई है। वीडियो में कई बार मतदान करते दिखाई देने वाले व्यक्ति की पहचान राजन सिंह पुत्र अनिल सिंह, गांव खिरिया पमरान के निवासी के रूप में हुई है और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान दल के सभी सदस्यों को निलंबित करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। संबंधित मतदान केंद्र में पुनर्मतदान की सिफारिश चुनाव आयोग से की गई है। यूपी के शेष चरणों में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाताओं की पहचान की प्रक्रिया का कठोरता से पालन करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपने एक्स पर शेयर करते हुए इसे वोट की लूट बताया था। अखिलेश ने लिखा कि अगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वो कुछ कार्रवाई ज़रूर करे, नहीं तो। इसके बाद आगे अखिलेश ने लिखा- भाजपा की बूथ कमेटी, दरअसल लूट कमेटी है।

अखिलेश यादव के एक्स पोस्ट को राहुल गांधी ने भी शेयर किया और चुनाव ड्यूटी कर रहे अधिकारियों को वॉर्निंग दी। राहुल गांधी ने लिखा कि अपनी हार सामने देख कर भाजपा जनादेश को झुठलाने के लिए सरकारी तंत्र पर दबाव बना कर लोकतंत्र को लूटना चाहती है।कांग्रेस चुनावी ड्यूटी कर रहे सभी अधिकारियों से यह अपेक्षा करती है कि वो सत्ता के दबाव के सामने अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारी न भूलें। वरना INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी संविधान की शपथ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000