संत कबीरनगर में अखिलेश की सभा में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ मंच तक पहुंचे कार्यकर्ता

संत कबीरनगर।  जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में हंगामा हो गया। सभा के दौरान बैरिकेडिंग तोड़कर कुछ समर्थक मंच के पास पहुंच गए, जिससे कुछ समय के लिए भगदड़ का माहौलबन गया। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और मंच के पास से लोगों को हटाया। इस दौरान लोग अखिलेश के समर्थन में नारे लगाते रहे। संत कबीर नगर के धनघटा विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा थी। सपा के उम्मीदवार पप्पू निषाद के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने यहां अखिलेश यादव पहुंचे थे। अखिलेश के आगमन से पहले ही सभा स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा थी।

जैसे ही अखिलेश मंच पर पहुंचकर सभा को संबोधित करने लगे, इसी दौरान सपा कार्यकर्ता बेकाबू हो गए और बैरिकेडिंग को तोड़कर मंच के पास पहुंच गए। इसके बाद तो अफरताफरी का माहौल हो गया। किसी तरीके पुलिस ने मोर्चा को संभालते हुए लोगों को तितर बितर किया ।साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को सुरक्षा घेरे में ले लिया  बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव की सभा में भीड़ काफी बढ़ गई थी और पार्टी के कुछ कार्यकर्ता मंच तक पहुंचाना चाहते थे। कार्यकर्ता मंच के सामने लगी बैरिकेडिंग को तोड़कर अंदर घुसने लगे तो भगदड़ मच गई। यहां जनसभा में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और उसकी नाकामियां गिनाईं। दावा किया कि इस बार केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000