गाजियाबाद में दिखी भाजपा पार्षद की गुंडागर्दी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद।गाजियाबाद में भाजपा के पार्षद को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने दबंगई दिखाते हुए ठेले वाले के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच पड़ताल कर रही है। मामला गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र का है। जहां पर राजीव कॉलोनी के पार्षद का एक वीडियो सामने आया था। वायरल वीडियो में पार्षद और उसके साथी दिखाई दे रहे हैं। पार्षद सुधीर पर आरोप है कि उसने गरीब ठेले वाली महिला का पूरा ठेला तहस-नहस कर दिया। साथ ही पार्षद और उसके साथियों ने मारपीट और गाली गलौज भी की। वीडियो जमकर वायरल हुआ जिसके बाद पुलिस ने बयान दिया है।

पुलिस ने बताया कि वीडियो रविवार रात का है। इस घटना में मुकदमा दर्ज करके जांच की गई और गिरफ्तारी की गई है। एसीपी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि मामले में मुख्य आरोपी पार्षद सुधीर को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि मामला पैसे की उगाही को लेकर है। आरोप है कि पार्षद ने अपने भाई और अन्य साथियों के साथ मिलकर ठेले वाली से रुपए उगाही करने की कोशिश की थी, लेकिन उसने रुपये देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पार्षद अपनी गाड़ी में अपने साथियों के साथ पहुंचा और मारपीट को अंजाम दिया। घटना अगर सीसीटीवी में कैद नहीं होती तो पार्षद पर कार्रवाई नहीं होती।मामले में अभी तक पार्टी की तरफ से भी कोई बयान सामने नहीं आया है। पार्षद की दबंगई के इस वीडियो पर लोग अलग-अलग तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     कार के अंदर बैठे रेस्टोरेंट संचालक के सिर में गोली लगने से मौत, पुलिस कर रही जांच     |     राजाभैया पर दर्ज मुकदमे पर एमएलसी ने जताई नाराजगी, बोले- अब बहुत हो चुका     |     रमजान को लेकर बयान देने वाले मौलाना के बदल ग‌ए सुर, रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी को दी जीत की बधाई     |     हिस्ट्रीशीटर पर सुल्तानपुर पुलिस का एक्शन,सिराज अहमद की लगभग 5 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क, डेढ़ साल से अधिवक्ता हत्याकांड में चल रहा फरार     |     बच्चों से भरी बस बीच सड़क पर बनी आग का गोला,चीख सुनकर मदद को दौड़े लोग     |     पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड:48 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हत्यारे, लोगों में आक्रोश     |     सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन की संदिग्ध मौत, सुबह कमरे में मिली लाश… शादी के घर में मातम, आखिर क्यों हुआ कांड ?     |     मथुरा पुलिस ने जिस एक लाख इनामी दुर्दांत अपराधी को मुठभेड़ में मार गिराया, उसके विरुद्ध 36 से ज़्यादा लूट, डकैती, हत्या के दर्ज थे, मुक़दमे     |     होली खेलने को लेकर नहीं थम रहा है एएमयू में विवाद, संतुष्ट नहीं करणी सेना, कहा-10 को खेलेंगे रंग     |     जिसने सनातन को नष्ट करने का प्रयास किया, वो राष्ट्रनायक नहीं हो सकता: सीएम योगी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000