कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले पर सीएम योगी ने दी प्रतिक्रिया, बोले-टीएमसी के फैसले पर यह जोरदार तमाचा है

लखनऊ। बुधवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने ओबीसी-मुस्लिम आरक्षण मामले में अपना फैसला सुनाते हुए 2010 के बाद से जारी हुए सभी ओबीसी सर्टिफिकेट को रद्द कर दिया।इस मामले में अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना रिएक्शन दिया है। शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी ने कलकत्ता हाईकोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हुए टीएमसी पर जोरदार हमला भी बोला है। सीएम ने कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले को एक नजीर बताया है।

सीएम योगी ने फैसले का किया स्वागत

ओबीसी-मुस्लिम आरक्षण को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने जो फैसला दिया है उस पर बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हमारे देश का संविधान किसी को भी धर्म के आधार पर आरक्षण देने की अनुमति नहीं देता है।सीएम ने कहा कि वेस्ट बंगाल की टीएमसी सरकार ने राजनीतिक तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पर चलते हुए 2010 में 118 मुस्लिम जातियों को जबरन ओबीसी में डाल दिया और उन्हें फिर यह आरक्षण दिया।इंडी गठबंधन की तरफ से देश की कीमत पर राजनीति करने की ये जो नीति चल रही है उसको बेनकाब करना चाहिए।सीएम ने कहा कि ममता सरकार ओबीसी वालों का हक छीन रही है। मगर माननीय कोर्ट ने टीएमसी सरकार के इस फैसले को पलटते हुए उन्हें एक जोरदार तमाचा मारा है।

हमारा संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण की अनुमति नहीं देता

सीएम योगी ने कहा कि यह (OBC-मुस्लिम आरक्षण) असंवैधानिक था और इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने भी संविधान सभा में कई बार इस बार को दोहराया। उन्होंने बताया था कि हमारे देश में अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए और ओबीसी की सामाजिक एवं आर्थिक पिछड़ेपन के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई थी। सीएम ने कहा भारत का संविधान किसी को भी धर्म के आधार पर आरक्षण देने की इजाजत नहीं देता है।

कांग्रेस पर भी किया हमला

टीएमसी सरकार पर हमला करने के अलावा सीएम योगी ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। सीएम ने कहा कि कर्नाटक में भी कांग्रेस सरकर ने ओबीसी के अधिकार में इसी तरह से सेंधमारी की है और मुसलमानों को आरक्षण देने का काम किया है। सीएम ने कहा कि आंध्र प्रदेश में भी इसी तरह का काम हुआ था। इन सभी का जोरदार विरोध करने की जरूरत है। ऐसा कोई भी असंवैधानिक कार्य जिससे भारत में विभाजन की स्थिति बने या फिर भारत को कमजोर करे, उसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000