प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल

पीलीभीत के बीसलपुर में प्रेम-प्रसंग के चलते पति की जहर देकर हत्या के मामले में आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। आरोपी महिला की डेढ़ वर्षीय बेटी है। वह भी मां के साथ जेल गई है। मृतक के परिजनों के अनुसार पांच साल से आरोपी महिला के प्रेमी से संबंध थे। पति रमाकांत उसका लगातार विरोध करता था। आरोपी पत्नी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने चाय में मिलाकर पति को जहर दिया था। कोतवाली क्षेत्र के गांव अहिरवाड़ा के स्थायी और मोहल्ला हबीबुल्लाह खान जनूबी की एकता नगर कॉलोनी के हाल निवासी रमाकांत मिश्रा की 19 जुलाई को मौत हो गई थी। परिजन ने पत्नी और प्रेमी पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया था। इसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई बृज गोपाल मिश्रा की तहरीर पर सोमवार को देर शाम हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।

प्रेमी ने जहर लाकर दिया था

 रिपोर्ट में मृतक की पत्नी रेनू देवी और उसके प्रेमी शाहजहांपुर की रौसर कोठी निवासी शिवम शुक्ला को नामजद किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी शिवम ने रेनू को जहर लाकर दिया था, जिसे उसने अपने पति को चाय में मिलाकर पिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिवम को 19 जुलाई को हिरासत में ले लिया था। इधर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी रेनू को भी सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। सीओ राहुल पांडेय ने कोतवाली पहुंचकर दोनों से पूछताछ की है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों का चालान कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। इस बाबत सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस को गंभीरता के साथ विवेचना पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

पांच साल से रमाकांत के घर आता था आरोपी शिवम

पुलिस की जांच में सामने आया है कि रमाकांत की पत्नी के प्रेमी का उनके घर पिछले पांच वर्षों से आना-जाना था। आरोपी युवक का दूर का रिश्तेदार भी था। इस दौरान आरोपी युवक के उसकी पत्नी से संबंध हो गए थे। इसकी भनक लगने पर रमाकांत ने कई बार पत्नी को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई।

18 जुलाई को भी घर पहुंचने पर रमाकांत को आरोपी शिवम घर पर ही मौजूद मिला। दोनों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा भी हुआ था। इस बात से रमाकांत मानसिक रूप से भी परेशान हो गया था। इधर पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं पर विवेचना को आगे बढ़ा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000