उत्तर प्रदेश में 14 लोकसभा सीटों और गैंसड़ी विधानसभा के उप चुनाव में प्रत्याशियों की भाग्य का फैसला EVM में हुआ कैद

Lok Sabha Elections 2024:उत्तर प्रदेश में 15 जिलों की 14 लोकसभा सीटों और गैंसड़ी विधानसभा के उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शनिवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा और इसके बाद भी कतार में लगे मतदाताओं को वोट डालने का अधिकार मिलेगा। छठे चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मौजूदा सांसद मेनका गांधी और दिनेश लाल निरहुआ के अलावा समाजवादी पार्टी (सपा) के धर्मेंद्र यादव समेत कई दिग्गजों की किस्मत तय होगी।

बता दें कि सुलतानपुर में भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी का समाजवादी पार्टी (सपा) के रामभुआल निषाद और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उदयराज वर्मा से मुकाबला है। आजमगढ़ सीट पर निवर्तमान भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ का मुकाबला सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव से है। जौनपुर सीट पर बसपा के मौजूदा सांसद श्याम सिंह यादव को पार्टी ने फिर चुनाव मैदान में उतारा है, जिनका मुकाबला सपा उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और भाजपा के कृपाशंकर सिंह से है।

यूपी की इन 14 लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर हो रहा मतदान

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चुनाव के इस चरण में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, बस्ती, श्रावस्ती, डुमरियागंज, सन्त कबीर नगर, लालगंज(सु), आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर (सु), भदोही के अलावा गैसड़ी विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र में मतदान हो रहा है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणदीप रिनवा ने बताया कि सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अम्बेडकरनगर, अयोध्या, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोरखपुर, सन्त कबीर नगर, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी तथा भदोही जिलों में फैली 14 लोकसभा क्षेत्रों के अलावा बलरामपुर की गैंसड़ी विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। उन्होंने बताया कि छठवें चरण में 2 करोड़ 70 लाख 69 हजार 874 मतदाता 162 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। उम्मीदवारों में 16 महिलायें शामिल हैं। मतदाताओं की संख्या के लिहाज से सबसे अधिक मतदाता संतकबीरनगर तथा सबसे कम मतदाता इलाहाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं।

सबसे अधिक 26 प्रत्याशी प्रतापगढ़ और कम 6 प्रत्याशी डुमरियागंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में

छठे चरण में सबसे अधिक 26 प्रत्याशी प्रतापगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में तथा सबसे कम 6 प्रत्याशी डुमरियागंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं। छठे चरण के चुनाव में कुल 28,171 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) हैं, जिसमें से 3978 क्रिटिकल हैं। 17 हजार 113 मतदान केन्द्र हैं। गैंसड़ी विधानसभा उप चुनाव में कुल 3 लाख 63 हजार 234 मतदाता हैं, जिसमें 1 लाख 93 हजार 822 पुरूष तथा एक लाख 69 हजार 393 महिला मतदाता है।

मतदान पर सतर्क द्दष्टि रखने के लिए तीन विशेष प्रेक्षक, 14 सामान्य प्रेक्षक, 08 पुलिस प्रेक्षक तथा 18 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 2,192 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 282 जोनल मजिस्ट्रेट, 24 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 2833 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं। मतदान के लिए 34145 ईवीएम की कन्ट्रोल यूनिट, 36986 बैलट यूनिट तथा 36385 वीवी पैट तैयार किए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्ध सैनिक बलों को दी गई है।

साल- 2019 के लोकसभा चुनाव में इन 14 सीटों में से भाजपा ने 10 पर किया था, कब्जा

गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में इन 14 सीटों में से भाजपा ने 10 पर कब्जा किया था जिनमें सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, बस्ती, इलाहाबाद, डुमरियागंज, संत कबीर नगर, आज़मगढ़, भदोही और मछलीशहर शामिल हैं। सुल्तानपुर में भाजपा की मौजूदा सांसद मेनका गांधी का मुकाबला सपा के भीम निषाद और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उदय राज वर्मा से है वहीं प्रतापगढ़ में मौजूदा भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता का मुकाबला सपा के शिव पाल सिंह पटेल से है।

इलाहाबाद की प्रतिष्ठित सीट पर वरिष्ठ भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी और वरिष्ठ सपा नेता रेवती रमण सिंह के बेटे उज्जवल रेवती रमण सिंह के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है। मौजूदा चुनाव से पहले उज्जवल ने सपा छोड़ दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। अंबेडकर नगर में भाजपा के मौजूदा सांसद रितेश पांडे का मुकाबला सपा के लालजी वर्मा से है। पांडे ने 2019 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार के रूप में सीट जीती थी। डुमरियागंज में भाजपा सांसद जगदंबिका पाल का सपा के भीष्म शंकर तिवारी और बसपा के ख्वाजा शमसुद्दीन से कड़ा मुकाबला है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000