पैसे लेते सिपाही अपराधउत्तरप्रदेशमैनपुरी मैनपुरी में शराब के ठेके से पुलिस की वसूली, पैसे लेते सिपाही का वीडियो वायरल; सेल्समैन ने लगाया आरोप By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated May 28, 2024 350 मैनपुरी में पुलिसकर्मी का शराब के ठेके से वसूली करने का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। ठेके के सेल्समैन ने ये वीडियो वायरल किया। इस वीडियो में उसने ये भी बताया कि किस तरह सिपाही दुकान पर आया और पैसे लेकर गया। मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र की कोसमा चौकी पर तैनात एक मुख्य आरक्षी के आंतक से स्थानीय दुकानदार परेशान हैं। शराब के ठेका पर पहुंच कर सेल्समैन से हजार से पांच सौ रुपये तक की वसूली करता है। एक देसी ठेका से रुपये लेने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। एएसपी ग्रामीण ने मामले में जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है। समाचार 350 Share