लॉरेंस बिश्नोई से प्रेरित होकर नवयुवकों ने बनाई बाबा गैंग, गैंग चढ़ी पुलिस के हत्थे, सभी की उम्र 20 से 22 साल

मुजफ्फरनगर।उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर पुलिस ने मंगलवार को एक ऐसी गैंग का पर्दाफाश किया है जो केवल शौक की खातिर मुजफ्फरनगर जिले में पिछले कई दिनों से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रही थी।हैरान करने वाली बात ये है कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इस गैंग के सभी सदस्यों ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से प्रभावित होकर अभी हाल ही में अपनी गैंग बनाई थी। गैंग का नाम बाबा गैंग रखा गया।

किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं गैंग में शामिल युवक

बाबा गैंग में शामिल सभी नवयुवकों की उम्र 20 से 22 साल के बीच हैं। सभी किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। मुजफ्फरनगर पुलिस ने सोमवार देर रात एक मुठभेड़ के दौरान घायल कर युवकों को गिरफ्तार किया है जबकि बाबा गैंग के दो सदस्य अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस गैंग के पास से भारी संख्या में हथियार और लूट और चोरी की गई नकदी भी बरामद की है।

पैर पर गोली लगने से घायल हुए बदमाश

मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी देहात आदित्य बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों से जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में लूट और चोरी की वारदात की सूचना आई थी,जिस पर एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह के दिशा निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान सोमवार देर रात मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक खंडहर में बदमाशों के होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच और शाहपुर पुलिस द्वारा जगल के बीच खंडार में सर्च ऑपरेशन चलाया तभी खंडहर में छिपे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने भी आत्मरक्षा करते हुए जवाबी फायरिंग की,जिसमे तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

भारी मात्रा में अवैध हथियार और नगदी बरामद

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि पुलिस ने मौके से तीन घायल और दो बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार एक मोटरसाइकिल और लूट और चोरी की गई नगदी भी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए सभी अपराधी शाहपुर थाना क्षेत्र के काकड़ा गांव के रहने वाले हैं और सभी हम उम्र हैं। पूछताछ में इन लोगों ने बताया है कि लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी गैंग से प्रेरित होकर इन्होंने अभी कुछ महीने पहले अपना नया गैंग बनाया था जिसे यह बाबा गैंग के नाम से बुलाते थे। गैंग के पांच शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो अपराधी अभी फरार है, उनकी गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

युवकों पर कई आपराधिक मामले दर्ज

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी अपराधियों पर मुजफ्फरनगर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं,जिसमें लूट, चोरी, मारपीट और हत्या के मामले भी हैं। इनके पास से पुलिस ने दो इंग्लिश रिवॉल्वर, दो देसी तमंचे, भारी मात्रा में कारतूस, एक मोटरसाइकिल और 8000 रुपए की नगदी बरामद की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000