यूपी के तीर्थ यात्रियों की बस जम्मू में 150 फीट खाई में गिरी, 21 की मौत; हाथरस से प्रशासन की टीम रवाना

हाथरस। यूपी के हाथरस से जम्मू जा रही यात्रियों से भरी बस जम्मू-पूंछ हाईवे पर अखनूर क्षेत्र में गहरी खाई में जा गिरी। भीषण सड़क हादसे में 21 यात्रियों की मौत हो गई, वहीं दर्जनों यात्री घायल हो गए हैं। हाथरस से बस का नंबर यूपी 86ईसी4078 बताता जा रहा है। वहीं इस हादसे पर राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री ने जताया शोकहाथरस जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने बताया कि, जम्मू के अखनूर में एक एक्सीडेंट हुआ है।

यह बस हाथरस की बताई जा रही है। जिसमें लोगों की मौत भी हुई है और कुछ लोग गंभीर रूप घायल भी हुए हैं। इस बारे में डीसी जम्मू से बात की गई है, वहां की टीम हमारी टीम के संपर्क में है। नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में एक टीम को जम्मू रवाना किया गया है। जिला प्रशासन ने इस संबंध में हेल्पलाइन नंबर 05722227041 और 05722227042 भी जारी किए हैं।

उन्होंने कहा कि, यदि किसी व्यक्ति के यहां से कोई भी जम्मू गया हो वह सूचना दे सकता है और जरूरत पर सूचना ले भी सकता है। वहीं हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने लिखा कि, ‘जम्मू-कश्मीर में एक दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। इस दुर्घटना में अपने आत्मीय जनों को खोने वाले शोक संतप्त लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों से निरंतर संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें’। जानकारी के मुताबिक, जम्मू-पूंछ नेशनल हाईवे (144ए) पर अखनूर के टूंगी मोड़ इलाके में एक यात्री बस गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस और स्थानीय लोगों की ओर से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

घायलों को अखनूर उपजिला अस्पताल भेजा गया है। जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि, उत्तरप्रदेश के हाथरस के नंबर की यह बस जम्मू से शिवखोड़ी धाम जा रही थी। शिवखोड़ी धाम रियासी जिले के पौनी में स्थित है, जो कि कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर से मात्र 80 किलोमीटर की दूरी पर है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000