राजा भइया को भाजपा क्यों लगने लगी अच्छी,अब मोदी की तारीफ करते नहीं थकते

लखनऊ। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया अब तक न तीन में थे और न तेरह में थे। इस बार लोकसभा चुनाव में राजा भइया ने अपने लिए यही अदाकरी तय की थी। राजा भइया ने इस बार न्यूट्रल बने रहने की घोषणा की थी। इस बार राजा भइया की पार्टी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही है। पार्टी के कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुला कर राजा भइया ने इस फ़ैसले की घोषणा की थी। इसके बाद से जनसत्ता दल के लोग समाजवादी पार्टी की मदद में जुट गए। जनसत्ता दल के एक ज़िलाध्यक्ष ने तो लिखकर सपा प्रत्याशी का समर्थन कर दिया, लेकिन अब राजा भइया भाजपा की सरकार बनने की भविष्यवाणी करने लगे हैं। राजा भइया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं।क्या राजा भइया का ह्रदय परिवर्तन हो गया है या फिर अभी से भविष्य की सियासत सेट करने में लग गए हैं।

राजा भइया के एक फ़ैसले ने उन्हें उत्तर प्रदेश की सियासत में दोराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है।राजा भइया किसी भी हालत में बसपा मुखिया मायावती के साथ नहीं जा सकते हैं। मायावती की सरकार में राजा भइया पर पोटा लगा था और जेल गए थे।ऐसे में राजा भइया के पास दो ही विकल्प बचते हैं। भाजपा और सपा।राजा भइया मुलायम सिंह से लेकर अखिलेश यादव तक की सरकार में मंत्री रहे।मुलायम तो राजा भ‌इया को अपना बेटा जैसा मानते थे,लेकिन बाद में अखिलेश यादव और राजा भइया के संबंध में जबरदस्त खटास आ गई। 2018 में राज्यसभा चुनाव में राजा भइया ने भाजपा के पक्ष में वोट कर दिया था।इसके बाद से अखिलेश यादव से राजा भइया की बोल चाल भी बंद हो गई।

आखिर क्या चाहते थे राजा भइया

महीने की शुरुआत में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राजा भ‌इया की मुलाक़ात बैंगलुरु में हुई,लेकिन ये मुलाकात बेनतीजा रही।राजा भइया के प्रस्ताव पर अमित शाह राजी नहीं हुए।कौशांबी से भाजपा सांसद विनोद सोनकर और प्रतापगढ़ से भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता से राजा भइया का छत्तीस का आंकड़ा रहा है। राजा भइया चाहते थे कि भाजपा विनोद सोनकर और संगम लाल गुप्ता को टिकट न दे, लेकिन अमित शाह इसके लिए तैयार नहीं हुए।इसके बाद राजा भइया खुद न्यूट्रल हो गए,लेकिन राजा भ‌इया ने अपने समर्थकों को अपने मन से वोट करने लिए कह दिया।इसके बाद समर्थक सपा के लिए जुट गए।उन्होंने कहा कि भाजपा के उम्मीदवारों के खिलाफ एंटी इनकंबेसी है वे चुनाव हार सकते हैं।

और अंत में भाजपा का ही साथ

प्रतापगढ़ और कौशांबी में मतदान ख़त्म होने पर राजा भइया झारखंड के देवघर पहुंचे।बहाना ये कि भगवान शिव की पूजा करने पहुंचे हैं।राजा भइया गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दूबे से मिले।मुलाक़ात के बाद राजा भ‌इया पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। राजा भइया ने यहां तक कह दिया कि प्रधानमंत्री तो मोदी ही बनेंगे।राजा भइया के समर्थक भाजपा को हराने में जुटे रहे,लेकिन अब राजा भइया खुद कह रहे हैं कि सरकार तो भाजपा की ही बनेगी।

समर्थन देने बावजूद राजा भइया को नहीं मिला पाॅजिटिव रिस्पांस

समर्थन देने के बावजूद अखिलेश यादव की तरफ़ से कोई पॉज़िटिव रिस्पांस नहीं आया तो क्या ऐसे में राजा भइया घर वापसी का रास्ता तलाश रहे हैं।घर वापसी का मतलब भाजपा का साथ और सहयोग।कहीं ऐसा तो नहीं है कि राजा भइया को लग रहा है सरकार भाजपा की बन रही है।ऐसे में भाजपा से बैर रखना ठीक नहीं है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000