दिल दहलाने वाली वारदात, दरिंदे ने मासूम बेटे को मारकर पंखे के कुंडे पर लटकाया शव, पत्नी की हत्या के बाद किया सुसाइड 

उत्तर प्रदेश के झांसी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां शनिवार की रात को प्रेमनगर की पुरानी पुलिस चौकी के तलैया मोहल्ले में हुई वारदात से लोग सिहर उठे। एक ऑटो चालक ने मायके में भतीजे का जन्मदिन मनाने आई अपनी पत्नी और चार साल के बेटे की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। ऑटो चालक ने बेटे को मारने के बाद उसके शव को कपड़े के सहारे पंखे के कुंडे से लटका दिया था। पुलिस का कहना है कि ऑटो चालक शराब पीने का आदी था। आज भी वह शराब के नशे में ही ससुराल पहुंचा था। उस वक्त घर में मां-बेटे के अलावा कोई नहीं था। पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और उसके बाद दोनों की हत्या करके खुद ने भी रसोई में जाकर फांसी लगा ली।

शहर कोतवाली के पठौरिया मोहल्ला निवासी नीलेश साहू (40) का आठ साल पहले तलैया मोहल्ला निवासी प्रियंका (35) से विवाह हुआ था। परिवार में चार साल का बेटा हिमांशु था। नीलेश ऑटो चलाता था। 29 मई को प्रियंका के भतीजे प्रियांशु के पहला जन्मदिन था। बर्थ डे मनाने प्रियंका अपने बेटे हिमांशु के साथ 28 मई को मायके आ गई। तब से वह यहीं रह रही थी। एसएसपी राजेश एस ने बताया कि परिजनों से की गई पूछताछ के बाद जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक शनिवार शाम प्रियंका की मां कमलेश पास के मोहल्ले बल्लमपुर गई थी जबकि भाई मोनू अपनी छोटी बहन से मिलने बबीना चला गया। घर में सिर्फ प्रियंका और उसका चार साल का बेटा हिमांशु ही था। रात को करीब सात बजे शराब के नशे में नीलेश भी वहां पहुंचा।

आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ। घर से तेज आवाजें आ रही थीं। कुछ देर बाद आवाज आनी बंद हो गई। रात करीब नौ बजे जब प्रियंका का भाई मोनू घर पहुंचा तब सामने वाले कमरे में प्रियंका का शव जमीन पर पड़ा था। उसके चेहरे से खून बह रहा था। उसी कमरे में मासूम हिमांशु का शव फंदे से लटका था। किचन में नीलेश का शव भी फंदे पर झूल रहा था। यह खौफनाक दृश्य देखकर मोनू बदहवास हो उठा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। एसएसपी के मुताबिक प्रारंभिक जांच पड़ताल में घटना के पीछे घरेलू कलह की बात सामने आई है। नीलेश शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में अक्सर पत्नी से मारपीट करता था। आज भी शराब पीकर वह आया था। उसके बाद ही उसने अपनी पत्नी और बेटे को मारा। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000