पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या करने वाले एक लाख का इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर, साथी फरार

जौनपुर। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार की देर रात खुटहन थाना अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का इनामी अपराधी से सामना हो गया। बदमाशों की गोलीबारी का जवाब देते हुए मुठभेड़ में एक लाख इनामी अपराधी ढेर हो गया। इस दौरान उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस की टीमें फरार साथी की तलाश में जुट गई है।

पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने बताया कि बीती रात थाना खेतासरा थाना अंतर्गत सूचना के आधार पर पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को चेकिंग के लिए रोकने के लिए इशारा किया गया। जिस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्यवाही करते हुए मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने आसपास के थानों की पुलिस को बुलाया। इस दौरान मुठभेड़ में एक बदमाश के गोली जा लगी और वह घायल होकर गिर गया। इस बीच मौका पाकर उसका साथी भाग निकला।

पुलिस टीम ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।एसपी ने बताया कि मुठभेड़ मारा गया बदमाश एक लाख का इनामी प्रशांत सिंह पुत्र तेज नारायण सिंह निवासी ईश्वरी नेवादा थाना सरायख्वाजा है और वह सात साल से फरार चल रहा था। उसके ऊपर अलग-अलग जनपदों में हत्या, लूट, डकैती, गैंगस्टर समेत कुल 37 आपराधिक मामले दर्ज थे। जिसमें जौनपुर, आजमगढ़, अयोध्या के अलावा महाराष्ट्र के मुंबई में भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है। इसका एक साथी मौके से फरार है जिसको पकड़ने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000