घर पर बुलडोजर चलाया जाए’… मौलाना की हत्या के बाद मुसलमानों ने डीएम से की मांग, 5 घंटे बाद उठने दिया शव

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ में मौलाना फारूक की हत्या से हड़कंप मचा हुआ है। मामला जेठवारा थाना के सोनपुर गांव का है जहां दबंगो ने मौलाना फारुक की हत्या कर दी है। धारदार हथियार और लाठी डंडे से पीटकर फारूक को मौत के घाट उतार दिया गया है। हत्या की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैली है। हत्या से नाराज ग्रामीण सुबह से शव उठने नहीं दे रहे थे। इतना ही नहीं मौलाना फारुक की हत्या के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के सामने ही आरोपी के घर पर पथराव किया। अफसर के समझाने के बाद किसी तरीके से पत्थर बाज माने हैं।

हंगामा की सूचना पर डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे हैं जहां ग्रामीणों को समझाने बुझाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। बता दें, 5 घंटे के बाद ग्रामीणों ने शव को उठने दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। विशेष समुदाय के ग्रामीणों की मांग थी की आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए।

वहीं बताया जा रहा है कि मौलाना फारुक आज सोनपुर गांव आए थे जहां पर एक दूसरे समुदाय के युवक के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ और वहां पर उनकी हत्या कर दी गई, लाठी डंडे और धारदार हथियार से पीटकर मौलाना को मौत के घाट उतार दिया गया, मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण इलाके में तनाव भी व्याप्त है, वहीं गांव में कई थानों की फोर्स के साथ खुद डीएसपी ने कमान संभाल रखी है। डीएम ने मृतक के परिजनों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हो सका।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000