अयोध्या के लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई, पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने की मांग

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्‍या से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय ने लोकसभा चुनाव में फैजाबाद से भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद अयोध्या के लोगों को अपशब्द कहने तथा उनके साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पवन पांडेय ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से ही कई लोग सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों के जरिए अयोध्या के लोगों के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। बता दें कि फैजाबाद (अयोध्या) लोकसभा से मौजूदा भाजपा सांसद लल्लू सिंह को सपा के अवधेश प्रसाद ने चुनाव में हरा दिया है।

अधिकारियों से की कार्रवाई करने की मांग

पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।पवन ने अधिकारियों से मांग की कि अयोध्या के लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके सख्त कार्रवाई की जाए।पवन पांडेय ने आरोप लगाया कि अयोध्या के लोगों को भाजपा सरकार ने हर कदम पर धोखा दिया है। लोगों के घर और दुकानें तोड़ दी गईं तथा उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया गया।सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने लोगों को डराने-धमकाने, मनमानी करने और लूटपाट करने का काम किया, पीड़ित जनता शिकायत लेकर आई, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। जब जनता को लोकसभा चुनाव में मौका मिला तो उन्होंने भाजपा को हराकर समाजवादी पार्टी को चुना।

अयोध्या पर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई

पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कहा कि अयोध्या में भाजपा के अहंकार को यहां की जनता ने तोड़ दिया, जिसके कारण आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से ज्यादा चर्चा अयोध्या में भाजपा के हारने की हो रही है और इसी कारण भाजपा के एजेंट सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं।पवन पांडेय ने कहा कि सरकार और प्रशासन को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000