प्रतापगढ़। महिला से समझौता कराने के लिए कार में बैठे लोगों ने प्रधान का किया कत्ल

महेशगंज थाना क्षेत्र के डिहवा जलालपुर के प्रधान करुणेश भारती उर्फ मम्मन की गला रेतकर हत्या के मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। तनाव को देखते हुए गांव में महेशगंज व कुंडा की पुलिस तैनात रही। शाम को शव का अंतिम संस्कार मानिकपुर गंगा घाट पर किया गया।कुंडा कोतवाली के ताजपुर- जमेठी मार्ग स्थित अवसान देवी मंदिर के पास शुक्रवार की शाम डिहवा जलालपुर के प्रधान करुणेश का शव कार में रक्तरंजित अवस्था में मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। मृतक के बड़े भाई सुशील उर्फ गुड्डू की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही इम्तियाज उर्फ कल्लू और एक महिला समेत दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस ने प्रधान पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला और प्रधान के गांव से दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों पर भरोसा करें तो महिला और हिरासत में लिए गए व्यक्तियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। हत्या करने वाले मीडियाकर्मी बनकर महिला से समझौता कराने की बात कहते हुए प्रधान की कार में सवार हुए थे। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। इधर शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद प्रधान का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। करीब दो घंटे बाद एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए मानिकपुर गंगा घाट रवाना हुए। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। कुंडा कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।

आतंकवादियों के संबंध के आरोप में हिरासत में लिया था एटीएस ने

प्रधान करुणेश भारती उर्फ मम्मन की हत्या में नामजद आरोपी डिहवा जलालपुर का इम्तियाज उर्फ कल्लू को दो साल पहले प्रदेश की एटीएस ने आतंकवादियों से संबंध के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया था। बीते अप्रैल माह में एक तिलक समारोह में इम्तियाज और ग्राम प्रधान करुणेश उर्फ मम्मन के बीच मारपीट हुई थी। प्रधान का कहना था की इम्तियाज उर्फ कल्लू के कहने पर ही गांव की एक महिला ने उसको पर फर्जी छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया था जिस पर दोनों के बीच तनातनी चल रही थी।

एसडीएम को जनसत्ता दल के नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

शनिवार को मृतक प्रधान के घर जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं का जमघट लगा था। प्रधान के परिजनों ने जनसत्ता दल के कार्यकर्ता विवेक सिंह के नेतृत्व में एसडीएम भारत राम यादव को ज्ञापन सौंपा। जिसमें हत्यारोपियों की गिरफ्तारी, परिवार के सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस, पत्नी एवं बच्चों की आर्थिक सहायता, बच्चों की शिक्षा की उचित व्यवस्था शामिल थी। मृतक प्रधान जनसत्ता दल के सक्रिय सदस्य थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000