पुलिस मुठभेड़ में ड्रग माफिया के पैर में लगी गोली, बाल-बाल बचे एसओ आरोपी को किया गिरफ्तार

कानपुर में रेलबाजार पुलिस ने माल रोड स्थित शिवनारायण टंडन सेतु के पास से मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी ड्रग माफिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रेलबाजार थाना प्रभारी पर गोली चला दी, लेकिन गोली उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट में लगने से वह बाल बाल बच गए। जबकि, जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में पुलिस की गोली लगी। उसे इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेलबाजार थानाध्यक्ष विजय दर्शन शर्मा ने बताया कि चकेरी के हरजेंदर नगर कालीखेड़ा निवासी बलराम राजपूत उर्फ इस्तियाक उर्फ त्यागी ड्रग माफिया है। उसके खिलाफ चकेरी थाने में कुछ दिन पहले युवक का अपहरण कर मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

बकौल थाना प्रभारी शनिवार को उन्होंने सटीक सूचना के आधार पर पकड़िया तिराहे पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। उसी दौरान आरोपी बलराम बाइक से निकला। पुलिस को देखकर उसने बाइक मोड़ दी और शिव नारायण टंडन सेतु की तरफ भागने लगा। पुलिस ने घेरेबंदी कर आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर बलराम ने पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर दी।

कोर्ट में पेश कर भेजा जाएगा जेल…

इससे रेलबाजार थानाध्यक्ष के गोली बुलेट फ्रूफ जैकेट में जा लगी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली उसके पैर में लग गई। इससे वह सड़क पर गिर गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके बाद पुलिस बलराम को इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल लेकर आई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी बलराम के खिलाफ रेलबाजार, चकेरी, महाराजपुर, कैंट, बिठूर, समेत कई थानों में हत्या का प्रयास, एनडीपीएस, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट समेत तमाम गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। रविवार को बलराम को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000