दिनदहाड़े बीच सड़क युवक की हत्या, गले से घुसी गोली खोपड़ी कर गई पार; महिला और बाइक सवार मौके से हुए फरार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। बताया गया कि एक महिला और बाइक सवार लोग मौके से भागे हैं। घटना मलपुरा थाना क्षेत्र के आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित रोहता नहर के पास की है। नहर किनारे चकरोड के बीच युवक का शव पड़ा था। दोपहर करीब 2 बजे उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा। क्षेत्र में खबर फैली तो लोगों की भीड़ लग गई। शव के पास में मोबाइल और पर्स पड़ा था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पर्स में आधार कार्ड मिला। अधार कार्ड में ब्रजवीर सिंह (40) निवासी गाजियाबाद अंकित है। पर्स में दो विजिटिंग कार्ड भी मिले। इसमें एक कार्ड पर सदर थाना क्षेत्र स्थित एक ड्राई क्लीन का पता है। गोली युवक की थोड़ी के नीचे मारी गई है। जो कि गले से ऊपर की तरफ निकलते हुए खोपड़ी को पार कर गई। एसीपी अछनेरा पूनम सिरोही और डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाई हैं। एसओजी और थाना पुलिस की टीम आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। लोगों ने बताया कि युवक ने पास के ही एक ढाबे में खाना खाया था। पुलिस जांच कर रही है। चर्चा है कि एक महिला भी घटनास्थल से भागी है। अन्य लोग बाइक से जाखोदा गांव की ओर भागे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000