केमिकल फैक्ट्री में लगी आग हुए धमाके 3 फैक्ट्रियां जलकर राख; 12 कराई गईं खाली, दमकल की 18 गाड़ियां लगा चुकी 100 फेरे

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शनिवार सुबह 11 बजे केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। ट्रोनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्री में आगजनी की इस घटना के दौरान रुक-रुक कर ब्लास्ट होते रहे। धमाकों के बीच बिकराल होती आग ने आसपास की दो अन्य फैक्ट्रियों को चपेट में ले लिया। प्रशासन ने इलाके की 12 फैक्ट्रियां खाली करवा दी है।  केमिकल फैक्ट्री में लगी आग को बुझने के लिए 50 से ज्यादा टैंकर मंगाए गए हैं। समीपी के जिलों से फोम टेंडर मंगवाए गए, लेकिन आग बुझाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत कर आग की लपटों के बीच फंसे 3 कर्मचारियों को किसी तरह बाहर निकाला। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल भी मौके पहुंचे।

आग बुझाने में जुटी फायर फाइटर्स के टीम…

चीफ फायर आफिसर राहुल पाल ने बताया ट्रोनिका सिटी सेंटर A-3 के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लगी थी, जो केमिकल के चलते तेजी से फैल गई। जिससे 3 फैक्ट्रियां राख हो गईं। संपर्क फैकेजिंग व एक अन्य फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। आसपास की 12 फैक्ट्रियां खाली कराकर पब्लिक को दूर कराया गया है। 50 से ज्यादा फायर फाइटर्स व कर्मचारियों की टीम आग बुझाने में लगी है।

50 से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत…

फायर ऑफिसर ने बताया, जिस फैक्ट्री में आग लगी, वहां 50 से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत थे। आग लगते ही बाहर भागकर जान बचाई। बगल की फैक्ट्री में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया, मॉर्निंग शिफ्ट में काम कर रहे थे। तभी अचानक ग्राउंड फ्लोर पर शोर होने लगा। आगजनी की जानकारी लगी तो सभ लोग कामकाज छोड़कर बाहर भागे। तीसरे फ्लोर पर 3 कर्मचारी फंस गए थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है।

नोएडा में भी लगी आग…

 नोएडा के सेक्टर-67 स्थित बी ब्लाक की कंपनी में भी आग लग गई है। यहां दमकल की 8 गाड़ियां भेजकर आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। आगजनी की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग की लपटें इतनी भयंकर हैं कि 2 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000