जीत के बाद पीएम मोदी का यूपी-बिहार का पहला दौरा, इस दिन काशी में किसानों को देंगे बड़ा तोहफा

वाराणसी। देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी 18 जून को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। पीएम मोदी मेहंदीगंज में जनसभा और किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके अलावा पीएम बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन करेंगे। पीएम मां गंगा की आरती में भी शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों के बाद पीएम मोदी काशी में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 19 जून को पीएम बिहार के दौरे पर निकल जाएंगे। यहां पीएम सुबह 10 बजे नालंदा यूनिवर्सिटी कैंपस का उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी का यूपी-बिहार का पहला दौरा

दरअसल वाराणसी से तीसरी बार जीत दर्ज करने के बाद पीएम मोदी का यह यूपी बिहार का पहला दौरा है। 18 जून को पहले पीएम अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे। यहां किसान सम्मान सम्मेलन में हिस्सा लेने का समय शाम सवा चार बजे प्रस्तावित है। पीएम किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करेंगे। इसके बाद शाम सवा छह बजे पीएम काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन करेंगे। शाम सात बजे पीएम दशाश्वेमेध घाट पर गंगा आरती में हिस्सा लेंगे। इसके बाद पीएम काशी में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। सीएम ने पीएम मोदी के काशी आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। बता दें कि पीएम के आगमन को लेकर भाजपा और प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में सीएम काशी में तैयारियों जायजा लेने पहुंचे थे।

विकास कार्यों की समीक्षा

जानकारी के मुताबिक सीएम योगी ने सबसे पहले मेहंदीगंज में पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद सीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक करके वाराणसी और आसपास के जिलों में जारी विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सीएम ने विकास की सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000