दो बच्चों की गला दबाकर हत्या करने के बाद महिला ने की खुदकुशी, तखत पर पड़े थे बच्चों के शव

रायबरेली जिले की लालगंज कोतवाली क्षेत्र के विजई का पुरवा मजरे लोदीपुर उतरावां गांव की रहने वाली महिला ने रविवार दोपहर पहले अपने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद स्वयं खुदकुशी कर ली। जिस समय घटना हुई, उस समय घर पर कोई नहीं था। पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। घटना की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि मृतक महिला मानसिक रोगी थी। इसी वजह से उसने किसी बात से खफा होकर घटना को अंजाम दिया।

विजई का पुरवा मजरे लोदीपुर उतरावां गांव निवासी रतीभान यादव किसानी करता है। पहली पत्नी के बच्चे न होने पर उसने आठ साल पहले श्रीमती सोनी (35) के साथ दूसरी शादी की थी। शादी बाद उसे दो बच्चे रौनक यादव ( 5), रिमझिम ( 3) हुए। रविवार को रतीभान अपनी बहन को छोड़ने उसके घर चला गया था, जबकि उसकी पहली पत्नी खेत गई थी। दोपहर दो बजे पहली पत्नी घर पहुंची तो देखा कि सोनी का शव घर के अंदर पंखे के हुक से साड़ी के अंदर लटक रहा था, जबकि उसके दो बच्चे रौनक, रिमझिम तखत पर मृत अवस्था में पड़े थे। यह देख वह बिलख पड़ी।

महिला ने गला दबाकर दोनों बच्ची की हत्या की। घटना की जानकारी पर एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल, एएसपी नवीन कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। एएसपी का कहना है कि बच्चों की हत्या करने के बाद महिला ने खुदकुशी की है। उसके मानसिक रोगी होने की बात सामने आई है।एसपी का कहना है कि पति से पूछताछ में पता चला है कि महिला गुस्सैल थी। स्पष्ट तौर पर यह घटना किसलिए हुई, इसकी जांच कराई जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000