पुलिस ने पार की बेरहमी की सारी हदें, हवालात में युवक को रातभर रखा भूखा-प्यासा, सुबह हो गई मौत, थाना प्रभारी और मुंशी निलंबित

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पुलिस ने बेरहमी की सारी हदों को पार कर दी। निधौली कला थाने में हवालात में एक युवक को रातभर भूखा प्यासा हवालात में रखा। सुबह भी उसे खाने पीने के लिए नहीं दिया गया। सुबह-सुबह उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। इसमें दोषी ठहराते हुए थाना प्रभारी और मुंशी को निलंबित किया गया है।

निधौली निवासी देवेंद्र ने बताया कि वह सिलाई का काम करता है। उसकी दुकान पर ही राकेश काम करता था। सिलाई के रुपयों के लेनदेन को लेकर हुसैन मोहम्मद से विवाद हुआ। रविवार रात उसे पीट दिया गया। किसी ने मोबाइल से पुलिस को फोन किया,जिसके बाद पहुंची पुलिस उसके साथ राकेश को भी उठाकर थाने ले आई। रात में दोनों के हवालात में रखा गया। कुछ भी खाने-पीने को नहीं दिया गया। सोमवार सुबह भी कुछ नहीं दिया गया। सुबह करीब 9 बजे बिजली चली गई और राकेश की हालत बिगड़ गई। वह चक्कर खाकर गिर गया और उसकी मौत हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात दोनों के परिवार का कोई सदस्य नहीं आया, जिसके चलते रात में रोका गया था,लेकिन खाना आदि न देना बड़ी लापरवाही है।गर्मी का मौसम है संभवत: खाना न मिलने की वजह से तबीयत खराब हुई और एक व्यक्ति की मौत हो गई। लापरवाह थाना प्रभारी जेपी अशोक और हेड मुंशी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही जांच कराई जा रही है। अन्य जो भी जानकारी सामने आएगी उसके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000