लाइनमैन के साथ मारपीट कर लूट करने के प्रकरण में पंजीकृत अभियोग से संबंधित एक अभियुक्त गिरफ्तार, लूट के 1200 रूपये पुलिस ने किये बरामद 

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक- 23.06.2024 को थाना कोतवाली नगर से सब इन्स्पेक्टर अंकित श्रीवास्तव मय हमराह कांस्टेबल प्रदीप यादव, मो0 आरिफ, कांस्टेबल आलोक रंजन द्वारा देखभाल क्षेत्र व शान्ति व्यवस्था डियूटी व विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली नगर में पंजीकृत मु0अ0सं0 347/24 धारा- 353, 504, 506, 394 भा.द.वि. से संबंधित एक अभियुक्त मोहम्मद अशफाक पुत्र मोहम्मद रमजान निवासी ग्राम- टक्करगंज, थाना- कोतवाली नगर, जनपद- प्रतापगढ़ को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उक्त गिरफ्तारी थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन की बाऊण्ड्री के पास से हुई है, अभियुक्त के कब्जे से लूट के 1200/- रूपये बरामद किये गये। बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा- 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गई है। पूंछतांछ में गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद अशफाक उपरोक्त ने बताया कि दिनांक- 22.06.2024 को दोपहर में बिजली विभाग के लाइनमैन ने मेरे घर का बिजली कनेक्शन काटा था, जिसके आक्रोश में मैंने अपने साथी पप्पू कूलर वाला व मोहल्ले के दो अन्य लोग के साथ मिलकर मारा पीटा था।

वसूली में मिले 27000/- रूपये दबंग लोग लूटकर भाग गये थे। हमारे विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत होने पर पप्पू कूलर वाले ने मुझ लूट के 1200/- रूपये देकर मुझे शहर से बाहर भाग जाने को कहा था और मैं मुम्बई जाने के लिए स्टेशन आया हुआ था। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल द्वारा उपरोक्त मु0अ0सं0 347/24 धारा- 353, 504, 506, 394 भादवि में वांछित शेष अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुरस्कार घोषित किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अंकित श्रीवास्तव मय हमराह सिपाही प्रदीप यादव, मो0 आरिफ, सिपाही आलोक रंजन थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे।

पूरे मामले में यह नहीं बताया गया कि वांछित शेष अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुरस्कार कितने रूपये घोषित किया गया है ? साथ ही लाइनमैन किसके यहाँ से 27 हजार रूपये वसूल किये थे, इसे स्पष्ट नहीं किया गया है। चूंकि वसूली लाइनमैन संविदाकर्मी हैं जो ठेकेदारी पर कार्य करते हैं। इन्हें वसूली करने का कोई अधिकार विजली विभाग की तरफ से नहीं प्राप्त है। आखिर ये 27 हजार रूपये की धनराशि किसकी है और कहाँ से प्राप्त हुई जो लाइनमैन अपनी तहरीर में अंकित किया है और चौकी इंचार्ज अंकित श्रीवास्तव उस धनराशि में 1200 रूपये बरामद भी कर लिए हैं। लूट की घटना का मामला पूरी तरह संदिग्ध प्रतीत होता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000