सर से उठा माँ साया तो तीनो बेटियों ने मौत को लगाया गले,एक साथ जहर खाकर दी जान

गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में तीन बहनों की एक साथ तबीयत बिगड़ गई जिसमें दो बहनों की मौत हो गई है और तीसरी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। दादा-दादी के साथ तीनों बहने घर पर थी। कुछ दिन पहले मां, तीनों बहनों के पिता के पास बेंगलुरु गई थीं। ऐसा माना जा रहा है की जहरीले पदार्थ के सेवन से दोनों बहनों की मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

यह पूरा मामला गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र के बेदौली बाबू का है। पुलिस ने जांच में मौके से बरामद एक लोटे में जहरीले पदार्थ की खाली डिब्बी जब्त की है जिसे फॉरेंसिक टीम सील कर के अपने साथ ले गई है। अब इस डिब्बी की जांच की जाएगी जिसके बाद इस बात का खुलासा होगा की आखिर तीनों बहनों की तबियत कैसे बिगड़ी। दरअसल, गोरखपुर के बांसगांव के बैदौली बाबू गांव में रोहित जायसवाल का घर है। वह बेंगलुरु में रहकर काम करते हैं।

सुबह नहीं उठी दोनों बहनें

कुछ दिन पहले उनकी पत्नी भी उनके पास बेंगलुरु गईं थीं। रोहित की तीन बच्चियां, 12 साल की पलक, 12 साल की रीति और 6 साल की अप्सर अपनी मौसी के यहां रहती थीं। दो दिन पहले तीनों बच्चियां अपने गांव आईं थीं और अपने बाबा-दादी के साथ रह रही थीं। बच्चियों के पिता ने अपने साथ बेंगलुरु ले जाने का कह कर उन्हें घर बुलाया था और एक दो दिन में पिता रोहित भी गांव आने वाले थे। गांव वालों का कहना हैं की तीनों बहनें रात में खाना खाने के बाद सोने चली गईं। सुबह में बड़ी बहन अपने बाबा दादी के पास पहुंची और बताया की उसकी दोनों बहने नहीं उठ रहीं हैं। जब बाबा और दादी उनके पास गए तो एक बच्ची रीति मार चुकी थी। तभी बड़ी लड़की की भी तबीयत खराब होने लगी, इसके बाद गांव वालों की मदद से उन्हें अस्पताल लाया गया। जहां मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गईं।

घर में मचा कोहराम

जबकि तीसरी बच्ची को भी घर पर ही उल्टी शुरू हो गई। उसे भी बाद में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां उसकी स्थिति में सुधार होने लगा है। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ एसपी साउथ मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस तरह संदिग्ध परिस्थितियों में तीनों बहनों की पहले तबियत खराब होना और फिर दो की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया है। इसके अलावा गांव में भी दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस दो बहनों की मौत और तीसरी की तबियत खराब होने की इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000