शादी से पहले तैयार होने गई ब्‍यूटी पार्लर दुल्‍हन, स‍िरफ‍िरे आशिक ने गोली मारकर की हत्‍या

झांसी। शादी से पहले एक युवती तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई थी। जब वह ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही थी, इसी दौरान एक युवक बाइक से वहां आया और तमंचे से युवती को गोली मारकर भाग गया। गोली लगने से युवती घायल हो गई। उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दतिया के ग्राम बरगांय निवासी राजू अहिरवार की पुत्री काजल की शादी झांसी के चिरगांव में तय हो गई थी। रविवार को शादी थी। इसके लिए सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित हरकिशन महाविद्यालय के पास एक विवाहघर को परिजनों ने बुक किया गया था। वर व वधू पक्ष के लोग तैयारियों में जुटे थे। विवाह घर में मेहमानों की भीड़ थी और सभी भोजन करने एवं शादी की अन्य तैयारियों में जुटे थे। खुशियों का माहौल था। उधर, बरात आने में थोड़ा समय था। इसलिए काजल अपनी सहेलियों के साथ तैयार होने के लिए विवाहघर के पास स्थित एक ब्यूटी पार्लर में चली गई। रात लगभग 9.30 बजे एक युवक बाइक से आया। उसके हाथ में तमंचा था। उसने ब्यूटी पार्लर के दरवाजे का कांच तोड़ा।

युवक को देख काजल घबरा गई। वह कुछ बोल पाती, इससे पहले ही युवक ने तमंचे से उस पर गोली चला दी। गोली लगते ही वह घायल होकर गिर पड़ी। गोली चलने से वहां मौजूद युवतियों में चीख-पुकार मच गई। जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुँचे और काजल को घायलावस्था में मेडिकल कॉलिज ले गए। वहाँ उसकी मौत हो गई। उधर, गोली चलाने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। बताया गया कि गोली चलाने वाला युवक काजल का प्रेमी था। वह नहीं चाहता था कि उसकी शादी कहीं और हो, इसलिए उसने यह कदम उठाया। सीपरी बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार का कहना है कि घायल युवती को इलाज के लिए मेडिकल कॉलिज भेजा गया। वहां उसकी मौत हो गई। आरोपी युवती के गांव का रहने वाला है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

आरोपी दीपक की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस…

पुलिस के अनुसार, काजल को गोली मारने वाले आरोपी की शिनाख्त दतिया के सोनागिरि थाना क्षेत्र ग्राम बरगांय निवासी दीपक अहिरवार के रूप में की गई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने उसकी तस्वीर जारी करते हुए सूचना देने की अपील की है। एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने कहा, ‘घटना के बाद आरोपी मौके से निकला। घायल युवती को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।’

प्रेमी के साथ गई थी युवती, कुछ घंटे बाद वापस लौटी…

एसपी सिटी के अनुसार प्रारम्भिक जाँच में सामने आया है कि दोनों के मध्य प्रेम सम्बन्ध थे। कुछ समय पहले युवती अपने प्रेमी के साथ गायब हो गई थी। परिजनों ने इस सम्बन्ध में थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी, लेकिन कुछ घण्टों बाद वह वापस आ गई। युवती ने भी प्रेमी के खिलाफ बयान नहीं दिए, इसलिए कोई कार्यवाही नहीं हुई। युवती के परिजन नहीं चाहते थे कि शादी दीपक से हो। इसलिए आनन-फानन में उसका रिश्ता तय कर दिया गया। रविवार को शादी थी। उससे पहले ही यह घटना घट गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000