भाई ने बहन की गर्दन काटकर की हत्या, खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा थाना

बाराबंकी। जिले के सफदरगंज क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक व्यक्ति ने अपनी विवाहिता बहन की हत्या कर दी। शख्स ने कुल्हाड़ी से बहन की गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर घटना की सूचना दी। आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी भी लेकर थाने में गया था। वहीं पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। आरोपी और उसकी मां से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खुद पुलिस को दी घटना की सूचना…

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सफदरगंज थाना क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ले का पूरा मामला है। यहीं के मोहम्मद उस्मान नामक व्यक्ति ने करीब ढाई महीने से मायके में रह रही अपनी विवाहिता बहन की हत्या कर दी। आरोपी ने मृतक 30 वर्षीय जमीला बानो की शुक्रवार तड़के कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने गया। यहां उसने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस उस्मान और उसकी मां से पूछताछ कर रही है। फिलहाल वारदात के कारणों का तत्काल पता नहीं लग सका है।

मामले की जांच कर रही पुलिस…

सूत्रों के मुताबिक स्थानीय लोगों का कहना है कि उस्मान को अपनी बहन जमीला पर कई बातों को लेकर शक था। जमीला की शादी करीब ढाई साल पहले मसौली थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के रहने वाले मोहम्मद आसिफ के साथ हुई थी। दो दिन पहले आसिफ जमीला को लेने भी आया था, लेकिन वह उसके साथ नहीं गई थी। वहीं फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000