पेपर लीक मामले में घिरे सुभासपा विधायक बेदी राम पर एक और सनसनीखेज खुलासा

जौनपुर। पेपर लीक लीक मामले में घिरे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम को लेकर एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बेदी राम जिले में जलालपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वहां उसकी हिस्ट्रीशीट 17A पर दर्ज है। साल- 2022 में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बेदी राम की हिस्ट्रीशीट खोली थी। जलालपुर थाने में बेदी राम के अपराधों की कुंडली है। हिस्ट्रीशीट में यह भी लिखा गया है कि विधायक के पास दो ईंट भट्टे भी हैं।

राजभर से सीएम योगी ने मांगी सफाई

बेदी राम का नाम पेपर लीक मामले में सामने आने के बाद अभी हाल में ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सीएम योगी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक सीएम ने राजभर से इस मामले में सफाई मांगी और उन्हें फटकार तक लगाई। हालांकि आधिकारिक रूप से बताया गया कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी।

सपा-कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

बेदी राम का नाम सामने आने के बाद सपा और कांग्रेस योगी सरकार पर जमकर निशाना साध रही है। हाल में ही सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक वीडियो एक्स पर पोस्ट कर योगी सरकार पर निशाना साधा था। कांग्रेस ने कहा कि बेदी राम विधायक बनने से पहले पेपर लीक मामले में जेल की सजा काट चुके हैं। कांग्रेस ने कहा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बेदी राम को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह एक अभ्यर्थी को पास कराने के बदले पैसे लेता है। वह आगे कहते हैं कि अगर पेपर रद्द हुआ तो वह जिम्मेदार नहीं हैं। कांग्रेस ने कहा कि अगर वीडियो सच है तो कार्रवाई की जानी चाहिए।

बेदी राम पर पेपर लीक मामले में दर्ज है, 8 एफआईआर

बता दें कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम पर कई अन्य पेपर लीक घोटालों में शामिल होने का आरोप है। बेदी राम के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके खिलाफ दर्ज नौ मामलों में से आठ पेपर लीक से संबंधित हैं। बेदी राम के खिलाफ पुलिस और रेलवे में भर्ती के लिए परीक्षा के पेपर लीक करने के आरोप में राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में मामले दर्ज किए गए हैं। भोपाल में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने भी मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग पेपर लीक मामले में उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है।

बेदी राम पर गैंगस्टर एक्ट में दर्ज है, केस

साल- 2006 में रेलवे में भर्ती का प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में बेदी राम पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था। दो साल बाद एक और मामला लखनऊ के गोमती नगर में दर्ज हुआ। साल- 2010 में पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने के आरोप में बेदी राम के खिलाफ जौनपुर के मड़ियाहूं में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद साल- 2014 में एक और मामला दर्ज किया गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000