NEET- NET पेपर लीक के बाद अब UPPCS J परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी, बदली गईं 50 कॉपियां

प्रयागराज। UPPCS J 2022: नीट पेपर लीक के बाद अब पीसीएस-जे 2022 परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पीसीएस-जे मेंस की परीक्षा में 50 अभ्यर्थियों की कॉपियों में बदलाव किया गया था। फिलहाल इस मामले में पांच अधिकारी दोषी पाए गए हैं,जिनमें से तीन को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि यह मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में उजागर हुआ है,जब मेंस के कैंडिडेट श्रवण पांडे ने याचिका दाखिल की। इस पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने भी पीसीएस-जे परीक्षा में गड़बड़ी की बात स्वीकार कर ली है।

टाइम्स नाउ हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक, UPPSC के पर्यवेक्षण अधिकारी सतीश चंद्र मिश्र के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। रिटायर्ड सहायक समीक्षा अधिकारी पर कार्रवाई के लिए शासन से अनुमति मांगी गई है।

बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में श्रवण पांडे की तरफ से दाखिल याचिका में यह दावा किया गया था कि जिन कॉपियों की हेराफेरी हुई है उनमें हैंडराइटिंग अलग है। हाईकोर्ट ने श्रवण पांडे के कॉपी बदले जाने के सनसनीखेज आरोपों के बाद आयोग से जवाब मांगा था। आयोग द्वारा कराई गई जांच में पता चला कि एक नहीं कुल 50 कॉपियां बदली गई थीं।

कॉपी बदलने का मामला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत के निर्देश पर अनुभाग अधिकारी शिव शंकर,समीक्षा अधिकारी नीलम शुक्ला और सहायक समीक्षा अधिकारी भगवती देवी को निलंबित कर दिया गया है। पर्यवेक्षण अधिकारी और उप सचिव सतीश चंद्र मिश्र के खिलाफ आयोग ने आरोप पत्र जारी किया है। वहीं, सेवानिवृत हो चुकी सहायक समीक्षा अधिकारी चंद्रकला को भी दोषी पाया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000