शादी में हुए मारपीट में युवक की हत्या उत्तरप्रदेशप्रयागराज शादी में बवाल; घरातियों और बारातियों में जमकर हुई मारपीट, एक युवक की चाकू मारकर की गई हत्या By Ramesh Tiwari Rajdar On Jul 4, 2024 460 प्रयागराज। खीरी थाना के बहरैचा गांव में परानीपुर मेजा रोड से बरात आई थी। आरोप है कि बारातियों ने शराब पी रखी थी और उद्दंडता कर रहे थे। इसी को लेकर उनकी घरातियों से कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में मारपीट होने लगी और बारातियों में से किसी ने घराती पक्ष के 20 वर्षीय सोनू सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसके साथ के रमेश सिंह, मुकेश सिंह एवं अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें मुकेश सिंह की हालत काफी नाजुक है। पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़ लिया है। अपराध 460 Share